- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से उद्योग परेशान
धरमपुरी क्षेत्र में उद्योगपति पुत्र को दी धमकी, एसोसिएशन ने डीआयजी से की शिकायत
एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद पुनः असामाजिक तत्व सक्रिय हो गये है ये तत्व कोई अन्य न होकर श्रमिक वर्ग से ही है जो उद्योगो में पैसे की मांगों को लेकर दूसरे श्रमिकों को धमकाकर काम नही करने दे रहे है तथा उद्योगपतियों को परेशान कर रहे है।
ग्राम सोलसिंदा धरमपुरी क्षेत्र की एक इकाई मेसर्स फ्लेक्सी केप एंड पॉलिमर्स प्रा. लि. की ओर से एसोसिएशन को प्राप्त शिकायत पर एआयएमपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज डीआयजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र जी से मिला तथा उन्हें ऐसे असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की जानकारी दी व उद्योगपति के पुत्रों के साथ धमकी व मारपीट करने की कोशिश किये जाने की भी शिकायत की गई।
अपने प्रतिवेदन में अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने डीआयजी को बताया है कि इस तरह की परिस्थिति में उद्योगों का कार्य करना दूभर हो रहा है तथा आये दिन ऐसे लोग उद्योगपतियों को परेशान कर रहे है, धमका रहे है इससे असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा है। आपने डीआयजी से कहा कि इकाई प्रबंधन द्वारा पूर्व में भी उनके यहां हुई घटनाओं की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर कानूनी कार्यवाही की जाये।
श्रीमान डीआयजी महोदय् ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच करवाकर त्वरित उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया, उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता, कार्यवाहक सचिव श्री तरूण व्यास, श्री अनील पालीवाल, श्री प्रमोद चैपडा, श्री राजेश चैरडिया, श्री जय चैरडिया, श्री हिमांशु ‘ााह आदि उपस्थित हुए।


