- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सांसद एवं एयरपोर्ट आथॉरिटी के सामने रखे एसोसिएशन ने मुद्दे
रेसीडंेसी कोठी पर आज सांसद शंकर लालवानी जी की अध्यक्षता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, निर्यातक उद्योगपतियों, उद्योग संगठनों एवं एयरपोर्ट अधिकारियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में माननीय सांसद महोदय् ने उद्योगजगत को बताया की इंदौर एयरपोर्ट पर एयर कार्गो टर्मिनल का विस्तार कार्य लगभग पूर्णता की ओर है तथा यहां से ‘ाीघ्र ही सीधे विदेशों में माल को पहंुचाने की सुविघा पुरी क्षमता से प्रारंभ हो जायेगी इसके लिए दो एयरलाइंस स्पाईसजेट व एयर एशिया तैयार है, इससे इंदौर संभाग के उद्योगों का निर्यात कम समय में सुविधाजनक हो सकेगा। हमारा प्रयास है कि इंदौर तेजी से आगे बढे और आर्थिक विकास करे।
बैठक में चर्चा करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने बताया कि वर्तमान में यहां के कई उद्योगों का अन्तराष्ट्रीय व्यापार बढा है तथा यहा के माईक्रों एवं स्मॉल उद्योग भी अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद बना रही है। आगामी वर्षो इस सेक्टर से संंभावित व्यापार विस्तार की पूर्ण संभावना है इसके लिए कार्गो की सुविधा उनके लिए कारगर साबित होगी।
इंदौर से 150 किलोमीटर की परिधी में आने वाले औद्योगिक शहरों में कई निर्यातक कंपनियांे की निर्भरता इंदौर एयरपोर्ट से जुडी है। इंदौर औद्योगिक व व्यावसायिक राजधानी होने के साथ लॉजिस्टीक क्षेत्र में भी अग्रणी शहर बनके उभरा है जहां एयर कार्गो की सुविधापूर्व रेल्वे व सडक मार्ग ही एकमात्र विकल्प था,
कस्टम क्लियरेंस सुविधा नही होने से उद्योगों को अपने कार्गो मुम्बई पोर्ट पर क्लियरेंस हेतु भेजना पडते थे जिसमें लागत भी अधिक आती थी, माल के क्षति की संभावनाएं भी अधिक रहती थी,
परंतु इंदौर में ही एयर कार्गो की सुविधा मिलने व कस्टम क्लियरेंस की सुविधा यहां से ही उपलब्ध होने से उद्योगों का मालवाहक कार्य आसान हो गया है जो अब सीधे तौर पर देश एवं विदेश दोनो स्थानों पर कम समय में पहुंचेगा जो उद्योगजगत के विकास हेतु स्वागतयोग्य कदम है।
एसोसिएशन के मानद सचिव श्री सुनील व्यास ने कहा कि यहां इंजीनियरिंग सेक्टर से निर्यात की अच्छी संभावना है, इसके लिए हम एसोसिएशन में बैठक कर चर्चा करेगें जिससे उन्हें भी एयर कार्गाे सेवा का लाभ मिल सके।
अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन में माननीय सांसद महोदय् को सुझाव दिये कि –
– इंदौर एयरपोर्ट से विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्थानों के लिए एयर कनेक्टीविटी बढाई जाना चाहिए जोकि लगभग 200 प्रस्तावित कि गई थी। अधिक उडानों के होने से उसी दिन माल भेजने की सुविधा उद्योगों को मिल सकेगी।
– सभी प्रकार के वजन के कार्गो स्वीकार किये जावे जिसमें अभी 150 से 160 किलो से अधिक वजन के कार्गो प्रतिबंधित है।
– जोखिम वाले सामान (हैजार्डस) को भी स्वीकर किया जाना चाहिए।
– तापमान नियंत्रित कार्गो भेजने की सुविधा व क्षमता का और विस्तार करना होगा जिससे पेरीशेबल उत्पादों की आवाजाही प्रभावी रूप से हो सकेगी।
– राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय कार्गो की प्रतिस्पर्धी दरों पर बुकिंग की सुविधा मिलना चाहिए।
बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी से उपस्थित सहायक महाप्रबंधक कार्गो श्री आर. सी. डबास ने बताया कि इंदौर से डोमेस्टीक व इंटरनेशनल कार्गो पहंुच सेवा की सुविधा है, वही वर्तमान में सभी आवश्यक सेवाएं, कोल्ड स्टोरेज आदि एयरपोर्ट पर उपलब्ध है.
हमें उद्योगों के सहयोग की जरूरत है जिससे की हम अपनी सेवाओ का उद्योगांेनुरूप ओर अधिक विस्तार कर सके। आपने कहा कि भविष्य में उद्योगों के साथ पुनः बैठक कर सुझाव व समस्याएं जानने का प्रयास करेगे।
फार्मा, टैक्सटाईल, इंजीनियरिंग आदि सेक्टर से जुडे उद्योगों ने बैठक में सहभागिता करते हुए यहां थप के लेबोरेटरी की मांग रखते हुए कहा कि डाक्यूमेंटेंशन में एक्सपोर्टर को एक्सपर्ट करने की जरूरत है।
बैठक में एसोसिएशन के मानद सचिव श्री सुनील व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, श्री अनिल पालीवाल, श्री अनील जोशी, फार्मा सेक्टर से श्री हिमांशु ‘ााह, श्री सुभाष रिजवानी, श्री अमित चावला, श्री राजेन्द्र मतलानी, श्री दिनेश मिश्रा सहित विभिन्न संंगठनों व निर्यात से जुडे प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। अंत में आभार श्री राकेश अग्रवाल जी ने माना।


