- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
जैन विधिक समाधान एवं मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ
इंदौर. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा समाजजनों के लिए जैन विधिक समाधान एवं मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ शनिवार को समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में महावीर कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहा इंदौर पर किया गया.
केंद्र पर प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति,व जिला न्यायाधीशों द्वारा कानूनी व वैवाहिक विवादों से संबंधित समाधान, सुझाव एवं यथा संभव मदद की जाएगी.
समाज के प्रदीप सिंह कासलीवाल, टी के वैद, हंसमुख जैन ‘गांधीÓ, संजीव जैन संजीवनी एवं राकेश विनायका ने बताया कि कई छोटे-छोटे विवाद कानूनी विषय की जानकारी के अभाव में अथवा गलत सलाह के कारण बड़े बन जाते है और समाज और देश को इनसे बड़ा नुकसान होता है.
समाज में सुख शांति और समन्वय बना रहे, इसी को ध्यान में रखकर यह केंद्र स्थापित किया गया है. केंद्र पर पूर्व न्यायमूर्ति जे.के. जैन व पूर्व जिला न्यायाधीश पवन गोधा एवं यू सी जैन साहब ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने हेतु स्वीकृति दी है. समाज मे इस केंद्र को लेकर सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है।


