- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ हजारों हाथों ने खींचा प्रभु वेंकटेश का रजत रथ
भक्तों को दर्शन देने निकले प्रभु वेंकटेश
इंदौर. गोविंदा… गोविंदा… का महा जयघोष, बग्घियों में दर्शन देते देश भर से पधारे संत, सार्थक सन्देश देती सुन्दर झांकिया.
भजनों के साथ नाचते गाते डांडिया करते युवा,
युवतियां की टोलिओर भक्तो की निगाहें भगवान के अलौकिक दर्शन पर,और एक सिरे दूसरे सिरे तक वैष्णव जनों के श्री स्वरुप तिलक धारण किये चहेरे.
यह अदभुत आनंद था शनिवार पावनसिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग का. यहां से आज देश की तीसरी सबसे बड़ी रथयात्रा में भक्तो का जनसैलाब प्रभु के दिव्य दर्शन करने को उमड़ पड़ा हर भक्त की निगाह ठाकुरजी को अपलक निहार रही थी।हर भक्त के मन दिल नेत्रो में प्रभु वेंकटेश नजर आ रहे थे. भगवन वेंकटेश अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर में पूरे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलें
साथ में अनंतश्रीविभूषित श्रीमद्जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीनागोरियापिठाधिपति स्वामीजी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज यात्रा में पैदल भक्तों के बीच आशीर्वाद प्रदान करते चल रहे थे और भक्त गुरुदेव के चरणों का पूजन चरण स्पर्श कर रहे थे। लक्ष्मीनारायण दिलीप परवाल,गिरिराज विजय अजय मूंदड़ा परिवार सत्यनारायण शर्मा परिवार के साथ वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट कमेटी ब्रम्होत्सव रथयात्रा महोत्सव समिति ने रथ का पूजन किया.
इसके बाद वेंकटरमणा गोविन्दा के उदघोष के साथ रथयात्रा प्रारम्भ हुई रथयात्रा जब भी जिस भी क्षेत्र में पहुची वहां वेंकटरमणा गोविन्दा के उदघोष के साथ पुष्पो की वर्षा शुरू हो गई. अनिल मंत्री,शरद पसारी,अजय पी लाहोटी सूर्यप्रकाश झवर चेतन लड्डा, राजेश सोनी ने बताया रथयात्रा छत्रीबाग से प्रारंभ होकर नरसिंह बाज़ार, सीतलामाता बाज़ार, गोरकुण्ड चौराहा, शक्कर बाज़ार, बड़ा सराफा, पीपली बाज़ार, बर्तन बाज़ार, बजाजखाना, साठा बाजार से होते हुए पुन: मदिर में आई.
इस रथयात्रा के मार्ग में करीब 200 स्थानों पर मंचो से इस यात्रा का भव्य पुष्पो से स्वागत किया गया. हरिकिशन साबू भोपू जी द्वारा भी जनसमुदाय के हनुमान चालीसा के साथ भजनों की मदमस्त बारिश कर रहे थे जिसमें सभी भक्त झूम रहे थे नाच रहे थे।
सुंदर संदेश भी दिए
धार्मिक यात्रा में देश की प्रगति , उन्नति के लिए भी संदेश प्रमुखता से दिया गया रथयात्रा में गौ माता की रक्षा करने और हर दिन के चूल्हे की पहली रोटी गाय तक पहुचने की अपील को मार्मिकता के साथ उठाया गया. पर्यावरण की रक्षा करते हुए हुए नागरिकों को इंदौर को ग्रीन बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया गया. यह जानकारी पंकज तोतला नितिन तापडिय़ा ने दी.


