- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘जी ले जरा’ का सफ़र अगले साल होगा शुरू; प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में आएंगी नज़र!
‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के बाद अगली रोड ट्रिप फिल्म पेश करते हुए- एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस जॉनर को इस बार लड़कियों के लिए विस्तार किया गया है, टाइगर बेबी के साथ कॉलेब्रेट किये गए इस प्रोजेक्ट का नाम ‘जी ले जरा’ है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
इसी के साथ, निर्माता ने एक धमाके के साथ वापसी कर ली है और यह निश्चित रूप से 2021 की सबसे बड़ी घोषणा है, जिसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है; और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। जो बात इसे और भी खास बनाती है वह यह है कि यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी और 2023 में रिलीज होगी। इसलिए, अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि इस बार लड़कियों की बारी है!
एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। दिल चाहता है और रॉक ऑन जैसी अपनी पहली दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर गली बॉय के लिए 92वें अकादमी पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होने तक, इस जोड़ी ने वर्षों से हमेशा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है।
सचमुच, दो दशक बाद ‘जी ले जरा’ की यह घोषणा, टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए इस माइलस्टोन का जश्न मनाने का एक सबसे रोमांचक तरीका है, क्योंकि एक और रोड ट्रिप की लोकप्रिय मांग, दर्शकों के लिए वास्तविकता में बदल जाती है!


