- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
कोचिंग संचालक कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश प्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की
इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोचिंग संचालक अपने संस्थानों में कोरोना अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति के संबंध में राज्य शासन विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर भेंट के लिए आए मध्यप्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से यह बात कही।
प्रदेश के कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधि मंडल ने आज विधायक श्री रमेश मेंदोला की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की। विधायक श्री संजय पाठक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण बकोरिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि कोरोना महामारी से जिन विद्यार्थियों के माता-पिता का निधन हो गया है, उनके लिए एसोसिएशन द्वारा कोचिंग और हॉस्टल का नि:शुल्क प्रबंध किया गया है।


