- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
कर्मवीर योद्धा स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी की पुण्यतिथि पर पुलिस ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
इंदौर. वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय, जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और यह अपने आप में एक अदृश्य शत्रु था, उस संकट के समय भी हमारे कोरोना वॉरियर्स ने फ्रंट लाईन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे थे. इसी जंग में इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के तत्कालीन टीआई स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी, इस अदृश्य शत्रु से लड़ते हुए शहीद हो गये थे.
इंदौर पुलिस के इस वीर सपूत स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर इंदौर पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर दीशेष अग्रवाल, थाना प्रभारी जूनी इंदौर अभय नेमा व थाना जूनी इन्दौर का समस्त स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक महेन्द्रपाल सिंह (मामाजी) तथा अन्य सदस्य एवं समाज के अन्य प्रबुद्धजनों ने कर्मवीर योद्धा स्व. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.


