- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
स्मार्ट सिटीज कॉन्टेस्ट में इंदौर को 6 अवार्ड
स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान
इंदौर. केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020 में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किये. स्वच्छता में पांच बार से नंबर वन रहे इंदौर ने एक बार फिर देश के स्मार्ट शहरों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में नंबर वन का खिताब हासिल किया. समारोह में इंदौर को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले. स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान मिला है.
गुजरात के सूरत में आयोजित स्मार्ट सिटीज कॉन्टेस्ट में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत इन्दौर शहर स्मार्ट सिटी को 6 श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निगमायुक्त एवं कार्यपालक निदेशक इंदौर स्मार्ट सिटी प्रतिभा पाल को अवार्ड प्रशस्ति पत्र एवं मेंमेटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर इंदौर स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अपर आयुक्त संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, एनजीओ संस्था एचएमएस सनपीत सिंह, गोपाल जगताप द्वारा भी अवार्ड समारोह में उपस्थित रहकर अवार्ड ग्रहण किये गये.
इंदौर स्मार्ट सिटी को मिले अवार्ड
1- सभी श्रेणियों में (ओवर ऑल) इंदौर को प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला। स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड को विभिन्न श्रेणियों में ओवरऑल परफारमेंस करने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
2- बिल्ट एनवायरमेंट के लिए 56 दुकान को मिला प्रथम पुरस्कार
3- सैनिटेशन मुंसिपल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर को मिला प्रथम पुरस्कार
4- कल्चर हेरिटेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट (संस्कृति-विरासत संरक्षण परियोजनाएं मैं इंदौर को प्रथम स्थान) राजवाड़ा पैलेस, गोपाल मंदिर परिसर, छतरी (मल्हार राव होल्कर छत्री, हरि राव .होल्कर छत्री, बोलिया सरकार)
5- इकनोमिक कार्बन क्रेडिट फाइनेंशियर मेकैनिज्म (अर्थव्यवस्था – कार्बन ऋण वित्तपोषण तंत्र) मैं इंदौर को मिला प्रथम स्थान
6- इनोवेटिव आइडिया अवार्ड- कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिग मेकैनिज्म (अभिनव विचार पुरस्कार कार्बन क्रेडिट वित्तपोषण तंत्र) इंदौर को मिला इनोवेटिव्ह आइडिया अवार्ड।


