- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अपने माइंड को एक लक्ष्य पर केंद्रीत रख आगे बढ़ें
सेमिनार में युवाओं और व्यापरियों की जिज्ञासाओं का समाधान में मिला
इन्दौर। कमाओ… कमाते रहे और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे… यदि प्लान- ए शब्द काम नहीं कर रहा है तो कोई बात नहीं 25 और लेटर बचे हैं उन पर ट्राय करो… भीड़ हौसला तो देती है लेकिन पहचान छिन लेती है… कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता…
कुछ ऐसे ही प्रेरणादायक विचार शनिवार को रेसकोर्स रोड़ स्थित लाभमंडपम में आयोजित बिजनेस एंड माइंड बूस्टर सेमिनार में युवाओं को प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अमित माहेश्वरी ने रखे। वे युवाओं को व्यापार और व्यवसाय कैसे किया जाए, उसका संचालन सफलता पूर्वक कैसे करें एवं अपने व्यापार-व्यवसाय में आगे कैसे बढ़ा जाए विषय पर संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अमित माहेश्वरी, डॉ. श्वेता माहेश्वरी एवं डॉ. दीपक कुमार ने सेमिनार में युवाओं को व्यापार-व्यवसाय कैसे करें इसके गुर भी सिखाए। डॉ. अमित माहेश्वरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आधुनिक समय में काम करने और व्यापार करने के तरीके निरंतर बदल रहे हैं। जो बिजनेसमेन या इंडस्ट्रीयलिस्ट आने वाले समय को जानकर अपने कार्य में परिवर्तन नहीं करेंगे, तो उन्हें बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
आज का युग डिजीटल हो गया है। आज सभी युवाओं को सोश्यल मीडिया ने घेर रखा है। आज के समय में डिजीटल, इंटरनेट मार्केटिंग एवं सोश्यल मीडिया क्रांति के रूप में उभर कर सामने आया है। हमारे व्यापार करने के तरीकों में जो परिवर्तन हो रहे हैं। वह डिजीटल दुनिया के कारण है। आज विदेशी व्यापार डिजीटल हो गया है इसी कारण विदेशी व्यापार में बहुत अधिक वृद्धि हो रही है। इसलिए हमें हमारे व्यापार-व्यवसाय में तरक्की करना है तो सोश्यल मीडिया से अच्छा साधना कोई हो ही नहीं सकता है।
आज हमें हमारे बिजनेस में ग्रोथ करना है तो हमें फ्रेंचाइजी और डिलरशीप नेटवर्क के माध्यम से काम करना पड़ेगा। इससे हमारे व्यापार के साथ-साथ हमारी भी ग्रोथ होगी। फ्रेंचाइजी और डिलरशीप नेटवर्क ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अन्य देशों तक भी हमारे बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।
इसके पश्चात डॉ. श्वेता माहेश्वरी (माइंड पॉवर) ने युवाओं को माइंड पॉवर एवं ब्रैन मेपिंग का यूस करके कैसे अपने बिजनेस को बढ़ाया जा सकता है। इसके गुर भी सिखाए। उन्होंने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने विचार को लोगों को बता सकते हैं। लेकिन आप अपने विचार को अमल में नहीं ला सकते हैं।
अगर व्यापार-व्यवसाय में आगे बढऩा है तो माइंड मैपिंग के माध्यम से इसमें आगे बढ़ा जा सकता है। अपने माइंड को एक लक्ष्य पर केंद्रीत रखकर आगे बढ़ें तो निश्चित ही हमें हमारे कार्य में सफलता मिलेगी। सेमिनार में डॉ. दीपक कुमार (माइंड ट्रेनर) ने भी युवाओं को बिजनेस की बारीकियों से अवगत कराया।
भारत बनेगा विश्व गुरू मिशन
मोटिवेशनल स्पीकर अमित माहेश्वरी ने बताया कि बिजनेस को बढ़ाने के लिए पूरी दुनिया में निवेशक है। जो स्टार्टअप फंडिंग व बिजनेस में पूंजी लगाने के लिए तैयार है। युवाओं को आज जरूरत है तो बस व्यापार के नए तरीके सीखने की। ताकि उनके बिजनेस में और ज्यादा ग्रोथ हो सके। डॉ. माहेश्वरी ने सभी युवाओं के लिए भारत बनेगा विश्व गुरू मिशन की शुरूआत भी की है। यह मिशन भारत के हर शहर, जिले एवं गांव में चलाया जाएगा। जिससे युवाओं को व्यापार-व्यवसाय करने के गुर सिखाए जाऐंगे। वहीं इस मिशन के तहत फ्रेंचाइजी नेटवर्क, ट्रेनिंग प्रोग्राम, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, बिजनेस प्रजेंटेशन स्किल्स प्रोग्राम भी चलाए जाऐंगे। रेसकोर्स रोड़ स्थित अभय प्रशाल के लाभमंडपम में आयोजित होने वाले इस नि:शुल्क सेमिनार में युवाओं के साथ-साथ व्यापार जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी को बिजनेस से होने वाले फायदे एवं नुकसान से बचने के गुरू भी सिखाए गए।
15 से अधिक संगठन के प्रतिनिधि हुए शामिल
मोटिवेशनल स्पीकर श्वेता मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नि:शुल्क सेमिनार में 15 से अधिक संगठन के पदाधिकारियों सहित कई कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शामिल होकर व्यापार-व्यवसाय के गुर सीखे साथ ही उन्हें बिजनेस में आने वाली समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।
इन विषयों पर हुई चर्चा- डॉ. अमित माहेश्वरी ने बताया कि बिजनेस माइंड बूस्टर मोटिवेशनल सीरीज द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क सेमिनार में आने वाले युवाओं और व्यापारियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान मिला। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को व्यापार प्रारंभ कैसे करें एवं उसका संचालन कैसे किया जाए, व्यापार की उपलब्धियां, लक्ष्य, रणनीति एवं वर्तमान में कौन सा व्यापार आपकी योग्यता अनुसार है या नहीं जैसे विषय पर अपने विचार रखे।
संलग्न चित्र- रेसकोर्स रोड़ स्थित अभय प्रशाल के लाभ मंडपम में आयोजित सेमिनार में डॉ. अमित माहेश्वरी (मोटिवेशनल स्पीकर) और डॉ. श्वेता मंत्री (माइंड ट्रेनर) सभी को संबोधित करते हुए। दूसरे चित्र में उपस्थित युवा एवं बिजनेसमेन।


