- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
युवाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ
1008 दीपों से हुई भारत माता की आरती
इन्दौर. इन्दौर संभाग कुश्ती संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन महेश गार्ड लाईन स्थित लीसा गार्डन में संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में इन्दौर शहर के कई गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शाल-श्रीफल एवं मेमोटों भेंट कर सम्मानित भी किया गया.
इन्दौर संभाग कुश्ती संघ अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने बताया कि युवाओं को समाज स्तर पर जोडऩे के उद्देश्य से कुश्ती संघ द्वारा यह सम्मान समारोह एवं सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया था. महेश गार्ड लाईन स्थित लीसा गार्डन में हुए इस सम्मान समारोह एवं सुंदरकांड पाठ में शहर के 2000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया था.
इन्दौर संभाग कुश्ती संघ अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं का सोश्यल मीडिया से लगाव होने से वह अपने धर्म-कर्म को भुलता जा रहा है. कुश्ती संघ के इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने धर्म से जोडऩा है.
ताकि युवा अपने धर्म और संस्कृति को समझे और जान सके और आने वाले युवा पीढ़ी को भी धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा दे सके. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मनस्वी पाटीदार सहित हजारों की संख्या में युवा एवं मातृशक्तियां शामिल हुई थी.


