- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
मेजबान एमरल्ड हाईट्स स्कूल बना चैंपियन
खिताबी मुकाबले एमएनएसएस राई को 1-0 से दी शिकस्त
इंदौर। दिलीप सिंह के एक मात्र गोल की बदौलत मेजबान एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल ने एमएनएसएस राई हरियाणा को 1-0 से पराजित कर अ.भा. आईपीएससी अंडर-19 फुटबॉल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।
बरसते पानी में खेले गए इस बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शुरू से पासींग गेम पर जोर दिया। खिलाड़ी छोटे-छोटे पासों की बदौलत विपक्षी टीम के गोल पोस्ट पर हमले कर रहे थे। पहले हॉफ में एमरल्ड की ओर से दिलीप सिंह, अनिरूद्ध पटेल ने एमएनएसएस राई के गोल पोस्ट पर कई हमले बोले, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के उम्दा बचाव के आगे सभी हमले नाकाम हो गए। मध्यांतर तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर था।
दूसरा हॉफ शुरू होते ही एमरल्ड ने हमले तेज कर दिए और पहली सफलता 65वें मिनट में दिलीप सिंह ने दिलवाई। दिलीप ने दिव्यांशु सक्सेना से मिलेसटिक पास पर दो डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
एक गोल से पिछडऩे के बाद एमएनएसएस राई हरियाणा ने एमरल्ड के गोल पोस्ट पर हमले तेज कर दिए, लेकिन मेजबान टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे हरियाणआई हमलावरों की एक न चली। आखिरी सीटी बजने तक स्कोर 1-0 ही रहा और एमरल्ड ने मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा स्थान मॉर्डन स्कूल दिल्ली ने मेयो कॉलेज अजमेर को 4-1 से पराजित कर हासिल किया। मॉर्डन स्कूल की ओर से रबाब सेठी ने 3 व हरजस ने 1 गोल किया।
मेयो कॉलेज की ओर से गुनताज ने एक मात्र गोल किया। पुरस्कार वितरण सुमेर सिंह, स्कूल संचालक मुक्तेश सिंह, प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह, शैलेंद्र वर्मा (आबजर्वर आईपीएससी) व खेल अधिकारी अकरम खान के आतिथ्य में हुआ। टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर सचिन झा (मार्डन स्कूल), बेस्ट डिफेंडर रिषी शर्मा (एमरल्ड हाईटस), बेस्ट मिडफील्डर राहुल (एमएनएसएस राई), बेस्ट स्ट्राइकर भविक शर्मा (मेयो कालेज अजमेर) एवं दिव्यांश सक्सेना (एमरल्ड हाईटस) को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया ।


