- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बच्चों को मिला आगे बढऩे का मंत्र
इन्दौर. शासकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है सहयोग की। इन्दौर, नूतन कन्या शाला की मेधावी छात्राओं ने शहर का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आज खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मेरिट आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपालकृष्ण नेमा एवं कौटिल्य अकादमी व अरिहंत कॉलेज के वाईस प्रिन्सिपल डॉ. जिमी कुशवाहा द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम को ग्रीष्मा द्वारा संबोधित किया गया. श्री नेमाजी द्वारा बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के अवसरों पर ध्यान देने की बात कही, श्रीमती राधा तीर्थानी द्वारा बालिकाओं की क्षमता को उभारने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
वहाँ डॉ. जिमी कुशवाहा द्वारा बालिकाओं को अफने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ रणनीति और नियोजन पर बल दिया। साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक परिक्षाओं में सफलता के सूत्रों पर चर्चा की गई। आभार भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना, श्रीमती राधा तीर्थानी द्वारा व्यक्त किया गया.


