- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
क्यूटेस्ट किड्स कान्टेस्ट फिनाले में बच्चों ने दिखाए जलवे
इंदौर. छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी प्यारी मुस्कान और चंचल अदाओं से सभी को अपनी और आकर्षित कर रहे थे. रंग-बिरंगे परिधान में नन्हे कदम बड़ी सहजता से रैंप पर वाक कर रहे थे. अपने बच्चों के रैंप पर चलता देख उनके माता-पिता ख़ुशी से फुले नहीं समां रहे थे. जहां मम्मी जजेस के सामने बच्चों को इशारों से चलना सिखा रही थी. वहीं पापा अपने बच्चो की अदाओं को मोबाइल के केमरे में कैद करने की कोशिश में लगे थे.
ये नजारा ईशा क्रिएशन द्वारा आयोजित क्यूटेस्ट किडस कॉन्टेस्ट के फिनाले में देखने को मिला. बच्चों को मॉडलिंग के लिए उचित प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईशा क्रिएशन द्धारा आज रविन्द्र नाट्य ग्रह में क्यूटेस्ट किडस कान्टेस्ट के फिनाले का आयोजन किया गया. ईशा क्रिएशन के विकास सिंह सोलंकी ने बताया कि पाँच सीजन्स की लगातार सफलता के बाद क्यूटेस्ट किड्स कान्टेक्स्ट के छटवें सीजन का आयोजन किया गया.
इंदौर ऑडिशन में 400 से अधिक बच्चों ने अपना टेलेंट दिखाया था. ऑडिशन 1 से 13 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, जिन्हे 4 वर्ग मे विभाजित किया गया. वर्ग ए में 1 से 3 वर्ष,वर्ग बी में 3 से 5 वर्ष,वर्ग सी में 5 से 8 वर्ष,वर्ग डी 8 से 13 वर्ष तक के बच्चें शामिल थे 7इंदौर ऑडिशन से पहले भोपाल,उज्जैन, रतलाम , जबलपुर, ग्वालियर भी आडिशन किये गये जहा से करीब 800 बच्चों का चयन फिनाले के लिए किया गया था.
इंदौर से 120 बच्चों चयन किये गये और सभी शहरों से 600 बच्चों का चयन किया गया था सभी चयनित बच्चो ने आज रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित फिनाले में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाया. जजेस की भूमिका आकाश भदौरिया, यश कुशवाह, शेरीन सिसोदिया, उर्वशी सिंग, सुनौना वर्मा, मुकुंद नातानी, विनायक कोठारी ने निभाई.


