- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
ओपन माइक में दिखाया स्टेंडअप और सिंगिंग का टैलेंड
150 से ज्यादा लोगो ने की शिरकत।
इंदौर. शहर में फनकार ग्रुप ने अपने तीसरे ओपन माइक का आयोजन किया. इसमें प्रदेश के विभिन्न शहर भोपाल, रतलाम, बीना, सिहोर, बडऩगर जैसी अन्य अन्य जगहों से फनकारों ने शिरकत की. ओपन मैं 22 कलाकारों ने अलग-अलग प्रतिभाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरी.
पोएट्री, स्टैंड अप, सिंगिंग, लघु कथाएँ, स्टोरी टेलिंग, बीट बॉक्सिंग जैसी कलाओं से शाम का शमा बंधा. जहाँ वेद पंड्या ने गज़़ल, गीत और दंगों के समय लिखी उनकी एक कविता से सबकी वाह वाही बटोरी, वहीं वर्षा ने छू कर मेरे मन को गाकर एक अलग ही समा बांध दिया.
बीट बॉक्सर जे विनय कुमार ने अपने मुँह से अलग अलग बीट यू निकली कि हर कोई उस बीट पर झूमने लगा. सिद्धांत शर्मा ने स्टोरी टेलिंग से एक बुजुर्ग की कहानी सुनाई जिससे सबकी आंखे नम भी हुई और उन्हें एक सीख भी मिली.
साथ ही साथ हर्षित और आदित्य ने स्टैंड अप कॉमेडी से सबको खूब हंसाया. आयोजक लोकेश शर्मा, राहुल पांचाल, सत्यम फंड, फाल्गुनी सक्सेना, तरुण पांचाल, विकास डांगी और विशाल थे. नितिन पांडे ने एंकरिंग की. सौरव कपूर ने सभी कलाकारों को उपहार दे कर प्रोत्साहित किया.


