- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन, इसकी देखभाल करें: आचार्य जिनमणिप्रभसागर
इन्दौर। शहर के मध्य स्थित दादाबाड़ी रामबाग पर जैन समाज की लड़कियों के लिए छात्रावास एवं सभी धर्म के लोगों के लिए ओपीडी की आज से शुरुआत हो गई है। इसका शुभारंभ खतरगच्छश्रीपति आचार्य जिनमणीप्रभसागर सूरिश्वरजी म.सा. एवं महत्तरापद विभूषिता विनीताश्रीजी म.सा. ने मंत्रोच्चार के साथ किया। यह आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्री कल्याण संघ और रामबाग दादाबाड़ी संस्थान की ओर से किया गया।
अपने संबोधन में आचार्यश्री ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। खुशी की बात है कि ओपीडी में सभी धर्मों के लोगों को नाममात्र के शुल्क पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। विनीताश्री म.सा. ने कहा कि जैन समाज की जो लड़कियां बाहर से अध्ययन के लिए इन्दौर आती हैं उनके लिए इस तरह का छात्रावास होना महत्वपूर्ण है. यह जानकारी खरतरगच्छ श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सांड ने दी।
उन्होंने बताया कि छात्रावास जैन समाज की लड़कियों के लिए है, जिन्हें रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रावास में 60 लड़कियों के रहने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं ओपीडी सभी धर्मों के लोगों के लिए है, जहां उन्हें मात्र 10 रुपए में बेहतर चिकित्सा सुविधा, चिकित्सा परामर्श और दवाईयां मिलेगी। ओपीडी में हमेशा जनरल फिजिशियन और दांतों के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। ओपीडी में दांतों के एक्सरे, जांच आदि होंगे।
कार्यक्रम का संचालन डूंगरचंद हुंडिया ने किया और आभार माना जयंती सिंघवी ने। इस मौके पर सर्वश्री प्रकाश मालू, हेमंत लसोड़, डॉ. वसंत लुनिया, अनिल मेहता, अनुरोध जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।


