- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लोकउपकारिक फिजियोथेरेपी सेन्टर का लोकार्पण
इंदौर. रोटरी क्लब इंदौर प्रोफेशनल्स ने आज तेरापंथी महिला मंडल के सहयोग से कोठारी कॉलेज, पिपलियाहाना में अनीता बंसल रोटरी प्रोफेशनल्स फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाट्न किया.
केंद्र का उद्घाटन देवी अहिल्या विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़ व चेयरमैन कोठारी समूह गौतम कोठारी द्वारा रोटरी गवर्नर निर्वाचित धीरन दत्ता, गवर्नर मनोनीत गजेंद्र नारंग, गवर्नर नॉमिनी नामित कर्नल महेंद्र मिश्र एवम श्रीमती अल्पनाजी मंत्री तेरापंथी महिला मंडल की उपस्थिति में किया गया.
केंद्र की परिकल्पना व संयोजन सर्व प्रिय बंसल व रोटरी पूर्व गवर्नर नितिन डफरिया द्वारा की गई थी. मशीन व उपकरण सोर्सिंग में बड़ी मदद अवनीश बंसल ने की और साथ में केंद्र की स्थापना में रो. राजकुमार अग्रवाल के भी सार्थक प्रयास रहे. अन्य क्लबों के रोटेरियन, कोठारी समूह के सदस्य, तेरापंथी मंडल के सदस्य और रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स के सदस्य सहित एनस के साथ शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक उदघाट्न के अवसर पर मौजूद थे.
कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब के अध्यक्ष शरद नाइक ने सचिव विवेक के साथ किया. अखिलेश माहेश्वरी ने कार्यक्रम का संचालन किया. आभार अनूप गोलछा ने किया.


