- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने किया नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण
इंदौर. उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने आज नेहरू स्टेडियम में जिले के गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि अन्नदाता किसान के कर्जमाफी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एक अप्रैल 2019 से बुजुर्गों, नि:शक्तजनों, विधवाओं की पेंशन 300 रूपये प्रतिमाह से 600 रूपये प्रतिमाह कर दी जायेगी। फरवरी माह में प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे। शासकीय कार्यों और योजनाओं का मूल्यांकन अब अधिकारी नहीं, जनता करेगी। राज्य शासन फरवरी 2019 से कौशल विकास मिशन चलायेगी।
इस अवसर पर नेहरू स्टेडियम में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स, जिला पुलिस बल, एनसीसी, रेडक्रास, बीएसएफ बैण्ड, जिला पुलिस बल बैण्ड द्वारा परेड की सलामी दी गई। तत्पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी ने परेड की सलामी लेने के बाद सभी कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुलिस कैडेट और विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट द्वारा कम्यूटरीकरण, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिये बाधारहित परिसर, नगर निगम द्वारा कचरे से एलपीजी गैस, पेयजल, सीवरेज, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता मिशन, शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्र प्रेम, जेल विभाग द्वारा कैदी सुरक्षा, स्वरोजगार, खुली जेल और कम्प्यूटरीकरण, उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार और रेडिमेड उद्योग, उद्यान विभाग द्वारा प्याज भण्डार गृह पर केन्द्रित 13 झांकियाँ निकाली गयीं।
उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिकारी और कर्मचारी पुरस्कृत
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पटवारी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने संयुक्त रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दिया। मुख्य अतिथि श्री पटवारी ने सुश्री नेहा मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह, एसडीएम श्री प्रतुल सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मधुलिका शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सांवेर श्रीमती निशिबाला सिंह, राष्ट्रीय सूचना केन्द्र प्रभारी सुश्री सुनीता जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय, तहसीलदार सुश्री रेखा सचदेवा, तहसीलदार श्रीमती ममता पटेल, अर्चना गुप्ता, वंदना कैथल, महेश दृष्टिहिन कल्याण संघ, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री बी.सी. जैन, श्री शैलेन्द्र सोलंकी, श्री रजनीश सिन्हा, श्री विष्णुप्रताप सिंह राठौर, डॉ. आर.के.पाण्डे, डाली जोशी, देशना जैन, मानसिंह परमार, प्रवीण शास्त्री, जितेन्द्र चौहान, संकेत सक्सेना, मनीष मालवीय, रवि कुमार सिंह एसडीएम, शाश्वत शर्मा एसडीएम, राकेश शर्मा एसडीएम, रविशंकर विश्वकर्मा, मनीष श्रीवास्तव, रविन्द्र मण्डलोई, सुनील वर्मा, परमानंद चौहान, राजेन्द्र चौहान, सुदीप मीणा, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती शर्ली जॉन थॉमस, सत्यनारायण अम्बाराम, सत्यनारायण भियाजी, सौरभ, मनोज, श्रीकृष्ण, माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह महू, श्रीराम स्वसहायता समूह देपालपुर, धर्मेन्द्र पटेल ग्राम पेडमी, दिनेश मालवीय ग्राम पेडमी, अजय जाट, महादेव राव, भोला सेन, विकास रेगे, तहसीलदार सिंह, शिवनारायण शर्मा, रूपचंद पंडित, रामेश्वर शर्मा, जितेन्द्र परमार, अजय भुसारी, विद्युत वितरण कंपनी के हेमंत कौशिक, चेतन नागर, पंजीयन विभाग के श्री बालकृष्ण मोरे, ललिता वर्मा, शिक्षा विभाग के श्री एस.एस. मौर्य को प्रशंसा पत्र दिया गया।
इसी प्रकार मुख्य अतिथि श्री जीतू पटवारी ने मधुसूदन वैद्य, आर्या पटेल, पिंकी करण पगारे, अनिता मुंडेल, शरदचंद्र राय, अलका भट्ट, मूलचंद सागर, भुवनेश्वरी दुबे, अनिता टेकचंदानी, फिरदौस वारसी, दीपिका मुंडे, विजय मेवाड़ा ग्राम कदवाली, राजेश मेहरा, अशोक राठौर, अनूप गोयल, सुरेन्द्र लोखाटिया, कृष्णमुरारी शर्मा, सी.बी. सिंह, गौतम भाटिया, संध्या झांझोट, कमल करोसिया, सुमित अस्थाना, एडिशनल एसपी श्रीमती मनीषा पाठक, नगर निगम के अनिल द्विवेदी, अमरेन्द्र सिंह, प्रशांत चौबे, मनीष खत्री, राजकुमार राय, आर.पी. चौबे, ज्योति कुमठ, देवेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, राहुल शर्मा, एमपी वर्मा, संजय गुप्ता, संतोष, नीता देवराज, नीरज मेढ़ा, एसडी काजी, दिलीप पुरी, जयसिंह तोमर, देवेन्द्र सिंह रावत, नरेन्द्र तिवारी, सुषमा पंवार, सचिव पंडित, यतीन्द्र, सुरेन्द्र शुक्ला, संजय भदौरिया, आशीष मृणाल, नरेन्द्र सिंह, जालम सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय चावड़ा, बलराम सिंह, मनोहर आर्य, राजपाल गुर्जर, नीरज तिवारी, अनिल जांबिया, आत्माराम, प्रमोद पाण्डे, रितेश शर्मा, अंकित राय, ब्रजेश कुमार, मोहम्मद आरिफ खान, आनंद यादव, उमेश, शिवकांत, भारत कुमार, जैनेन्द्र पंवार, पंकज, प्रदीप चौबे, बृजेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह राठौर, संजय तिवारी, अनिल पाराशर, अजीत चौहान, बृजेन्द्र सिंह धाकड़, नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र नारद को प्रशंसा पत्र दिया।
इसी प्रकार मुख्य अतिथि श्री जीतू पटवारी ने परेड के लिये एनसीसी एयरविंग और विद्यार्थी पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया। बैण्ड पार्टी में बीएसएफ, जिला पुलिस बल और होमगार्ड बैण्ड को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माँ उमिया हायर सेकण्डरी स्कूल, शासकीय अहिल्या आश्रम क्रमांक-एक को प्रशंसा पत्र दिया गया। परेड के लिये राधेश्याम यादव, अर्चना पाण्डे को प्रशंसा पत्र दिया गया।
गत वर्ष गणेश चतुर्थी चल समारोह की झाँकी के लिये प्रथम पुरस्कार स्वेदशी मिल, द्वितीय पुरस्कार हुकमचंद मिल, तृतीय पुरस्कार मालवा राजकुमार मिल और विशेष पुरस्कार कल्याण मिल को दिया गया। जिला स्तरीय इस गरिमामय समारोह में वृंदा गुरु व्यायामशाला, अहिरवार व्यायामशाला, आदर्श व्यायामशाला, चिमनलाल उस्ताद व्यायामशाला को भी प्रशंसा पत्र दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त इंदौर संभाग श्रीमती वंदना वैद्य, एडीजीपी श्री वरूण कपूर, अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, सभी कार्यालय प्रमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी ने किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन
प्रदेश के उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के पश्चात बाल विनय मंदिर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में खीर, पुरी, चने-आलू की सब्जी और लड्डू परोसे गये।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मंत्री श्री पटवारी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शासकीय विद्यालयों को सुविधायुक्त करने के लिये राज्य शासन द्वारा निरन्तर कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में निर्णय लिया गया है कि छात्राओं को स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के बलिदान तथा महापुरूषों की त्याग और तपस्या से हमारे देश को आजादी मिली है। इस आजादी को अक्षुण्ण रखना हम सबकी जवाबदारी है। उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता मिशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाल विनय मंदिर स्कूल बहुत पुराना है। इस विद्यालय से कई प्रतिभावान विद्यार्थी निकले हैं। इस स्कूल परिसर में टेनिस कोर्ट बनायी जायेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में विशेष पहचान बनाई है। इस पहचान को बरकरार रखना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक रहें। हमेशा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। इस स्कूल परिसर में नगर निगम द्वारा एक करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से नया भवन बनाया जा रहा है, जिसका 95 प्रतिशत काम पूर्ण हो गया है, जिसका शीघ्र ही उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने इंडिगो एयर लाइन्स के सीएसआर मद से निर्मित चलित कम्प्यूटर लैब का अवलोकन किया। यह लैब जिले के ग्रामीण अंचल के स्कूलों में जाकर शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त में कम्प्यूटर प्रशिक्षण देती है। मंत्री श्री पटवारी ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।


