- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लायंस क्लब ने कोरोना योद्धा शिक्षकों का किया सम्मान
इंदौर. लायंस इंटरनॅशनल द्वारा अति वृष्टिऔर बारिश में परेशान जरूरतमंद लोगों के लिए तत्कालीन मिले ग्रांट द्वारा प्राप्त राशि से प्रथम चरण में भोजन वितरण और अब द्वितीय चरण में राशन, कंम्बल वितरण किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत 50 जरूरतमंद लोगों को राशन और कंम्बल का वितरण किया गया.
यह सामग्री जरूरत मंद झुगी झोपड़ी में रहने वाले निपानिया गांव के लोगों को दी गई. साथ ही शिक्षक समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सामाजिक कार्यो में निभाते है उन्ही में एक कार्य कोरोना काल मे शासकीय स्कूल के शिक्षकों ने कोरोना सर्वेक्षण में विशेष योगदान देकर विषम परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन किया और कोरोना योद्धा बन समाज के प्रति अपना दायित्व का निर्वाह किया.
इनके इस विशेष योगदान के लिए लायंस क्लब इंदौर शन शाइन ने कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर 50 शिक्षकों का सम्मान किया. कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ इंदौर सान शाइन द्वारा किया गया जिसमें तत्कालीन पूर्व पदासीन गवर्नर लायन अजय सिंह सेंगर, प्रथम वाइस डिस्ट्रीक गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता, क्लब अध्यक्ष साधना सिंह, सेक्रेटरी विनय गुप्ता, गरिमा मेहता, ज्योति सूढ़ेले व अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


