- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बाजार शाम 6 बजे होंगे बंद, शनिवार-रविवार रहेगा स्वैच्छिक लॉकडाउन
कलेक्टर के साथ व्यापारिक संगठनों की बैठक में हुआ निर्णय
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह ने अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वधान में प्रमुख व्यापारी संगठनों की बैठक आज शाम कलेक्टर कार्यालय में ली. अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर सभी प्रमुख 60 एसोसिएशन ने उपस्थिति दर्ज कराई.
कोरोना की वर्तमान में स्थिति भयानक होती जा रही है. इसलिए व्यापारी समुदाय ने अपनी जवाबदारी समझते हुए बैठक में शनिवार एवं रविवार 2 दिन अपना व्यापार पूर्णत: बंद लॉकडाउन करने का निर्णय लिया. सोमवार से शुक्रवार को अपना व्यवसाय शाम 6 बजे बंद कर देंगे.
जो व्यापारी या संस्था इस निर्णय का उल्लंघन करेगी उसके खिलाफ स्थानीय प्रशासन अहिल्या चेंबर की अनुशंषा पर अनुशासन की कार्यवाही करेगा. साथ में स्थनीय पुलिस प्रशासन को भी हिदायत दी जाएगी. सभी व्यापारी संगठनों ने कलेक्टर को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
लेक्टर ने बताया कि बहुत ही शीघ्र ही एक कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे. किन अस्पतालों में कितने बेड उपलब्ध है और कहां-कहां हैं इसकी जानकारी पीडि़तों को तुरंत मिल सकेगी. जो भी व्यापारी संघटन शहर के व्यापार के हित में अपनी परेशानियां बताएंगे उसका तुरंत निराकरण करेंगे.
व्यापारियों ने एकमत होकर निर्णय का पालन करने के लिए हाथ उठाकर शपथ ली. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी. उसी के पश्चात अवलोकन किया जाएगा. कलेक्टर ने कहा इंदौर मध्य प्रदेश का गढ़ है यहां पर इस निर्णय से प्रदेश का अच्छा संदेश जाएगा अन्य शहर व्यापार संगठन भी इस प्रकार का निर्णय लेंगे उससे कोरोना की चैन को कम से कम तोडऩे में मदद मिले सकेगी.
अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहां कि हम व्यापारी हमेशा आपके साथ हैं. आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का हमने पूर्ण रूप से पालन किया है. हमारे साथ आए विभिन्न एसोसिएशन के साथी सहयोग करेंगे.
बैठक में बैठक में इशाक चौधरी, नरेंद्र बाफना, राजेश बाहेती शेखर खन्ना कैलाश मुगडं, सुशील मेहता, इंदर मल शाह , सुरेश अग्रवाल, इंदौर अभ्यास पुस्तिका संघ, इंदौर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, इंदौर सोना जवाहरात एसोसिएशन, पाइप एंड सेनेट्री डीलर्स एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ मार्बल एंड ग्रेनाइट इंदौर ,क्लॉथ मार्किट मर्चेंट,दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट,इंदौर चावल व्यापारी एस्सोसियशन,न्यू सियागंज व्यापारी एस्सोसियशन,सियागज केन्फेशनरी एस्सोसियशन,इंदौर टी मर्चेंट एसोसिएशन,नई बागड़ रानीपुरा,शास्त्री मार्किट,पूज्य श्री सिंधी बर्तन बाजार पंचायत,जेल रोड, ?म जी रोड,कोठारी मार्केट,महाराजा काम्प्लेक्स व्यापारी संघ,आल इंडिया ट्रांसपोर्ट,आल इंडिया अनाज व्यापारी,आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस वेस्ट जोन, लोहा मंडी पार्सल एवं फ्लीट ऑनर्स एसोसिएशन,टाइल्स एंड सैनिटरी वेयर एसोसिएशन,दवा बाजार, सपना संगीता रोड,मारोठिया बाजार,टिम्बर मार्केट, ड्राय फ्रूट एसोसिएशन शामिल हुई।


