- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लायंस क्लब इंदौर सन शाइन ने कमज़ोर बच्चों को बांटा प्रोटीन पावडर
इंदौर. लायंस क्लब इंदौर शन शाइन और दीर्श्यम इवेंट ने मिलकर शासकीय मिडिल स्कूल पिपलिया कुमार निपानिया में आंगन बाढ़ी की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अभियान चलाया. इसमें डिस्टि्रक्ट 3233 जी 1 की द्वितीय वाइस डिस्टि्रक्ट गवर्नर लायन डॉ साधना सोडानी ने स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी.
आहर विशेषज्ञ लायन जिज्ञासा पारिख ने घरेलू खाद्यसामग्री जो सस्ती और सब के घरों में आसानी से उपलब्ध रहती उनसे पोस्टिक भोजन कैसे बनाये जिससे विटामिन, आयरन की पूर्ति शरीर को मिल सके उसकी बहुत ही उपयोगी जानकारी दी. साथ ही बच्चों को जिज्ञासा जी द्वारा मूंगफली और गुड़ की पट्टी का वितरण भी किया गया.
प्रोटीन पावडर का वितरण दीर्श्यम इवेंट की डायरेक्टर शन शाइन क्लब की सदस्य लायन अनिता गुरुप्रसाद ने किया. बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित कुछ म्जि कांटेस्ट करवाये गए. सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को क्लब अध्यक्ष लायन साधना सिंह द्वारा सेनेटरी पैड का पेकेट पुरस्कार में बालिकाओं को दिया गया.
कार्यक्रम में क्लब सदस्य में अध्यक्ष साधना सिंह, सचिव विनय गुप्ता, ट्रेजरार आशमा मल्होत्रा, नेहा सिंह, सारिका शर्मा,अर्चना शर्मा, शिखा शर्मा, अनिता गुरुप्रसाद उपस्थित रही.


