- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नुक्कड़ नाटक से बताए कचरे को अलग करने के तरीके
स्वच्छता अभियान के तहत चलो इंदौर कचरे को अलग करे कार्यक्रम
इंदौर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर शहर स्वच्छता का पंच लगाए इसके लिये नागरिको को जागरूक करने के उददेश्य से विभिन्न आयोजन किये जा रहे है. इसी क्रम में घर से निकलने वाले कचरे को 6 प्रकार से अलग-अलग करने के उददेश्य से 56 दुकान परिसर में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेद्र हार्डिया, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल की उपस्थिति में चलो इंदौर कचरे को अलग करे कार्यक्रम आयोजित किया गया.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नागरिको में स्वच्छता के साथ ही घर से निकलने वाले कचरे को 6 प्रकार से अलग-अलग करने तथा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 6 लेवल सेग्रीकेशन प्रमोशनल वीडियो तथा नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया. इस अवसर पर स्वच्छता पर लाइव बेंड परफॉमेंस लाईव स्केचिंग के साथ प्रस्तुति के साथ ही चंकी चुंग डांस ग्रुप द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई.
अतिथियों द्वारा कचरा सेंग्रीकेशन के संदेश स्वरूप 6 कलर के बलून भी उड़ाये गए. साथ ही घर से निकलने वाले 6 प्रकार के कचरे जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, प्लास्टिक कचरा, सेनेटरी कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा को अलग-अलग करने के 6 तरीके पर चर्चा की गई. सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर के जागरूक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हैं और इंदौर इस बार भी 2021 में स्वच्छता का पंच लगाएगा.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियो जिनमें मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष कापसे, सफाई मित्र श्रीमती मधु राकेश, श्रीमती नर्मदा मुकेश, डोर टू डोर वाहन हेल्पर अनिल अशोक को अतिथियो द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
व्यापारियों का भी सम्मान
इसके साथ ही शहर की स्वच्छता के साथ ही 56 दुकान के व्यापारियो द्वारा कचरा संग्रहण शुल्क जमा करने पर यंग तरंग के श्री गंुजन शर्मा, जॉनी हॉट डॉग के विजयसिंह राठौर, विजय चाट हाउस के जितेन्द्र ठाकुर, सेमंस मौमोस के श्री संपत, अग्रवाल स्वीटस के मोहन अग्रवाल का सम्मान किया गया और बेजेस लगाकर अभिनंदन किया गया.


