- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शराब कारोबारी को मारी गोली
सिंडिकेट ऑफिस के बाहर हुआ हमला
इंदौर. विजय नगर थाना क्षेत्र में आज एक शराब कारोबारी को दूसरे शराब कारोबारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शराब कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व राजेश रघुवंशी ने बताया कि दोपहर 4 बजे के लगभग एबीरोड स्थित सत्य साई स्कूल चौराहा के पास अचानक हुए इस जानलेवा हमले में घायल में हुए शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर घायल हो गया. उनका स्कीम नंबर 54 स्थित एक निजी अस्पताल में जारी है. अर्जुन के उपचार में जुटे डॉक्टर ने बताया कि अर्जुन के रीढ़ की हड्डी, पेट और जांघ में गोलियां लगी है. वहीं, अर्जुन पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद उसके समर्थकों ने यहां सत्य साईं चौराह पर सहित शराब कारोबारियों के संघ (सिंडिकेट) कार्यालय पर पथराव कर दिया. पता चला है कि आरोपियों ने सिंडिकेट कार्यालय पर बैठकर समझौता करने के लिए ही अर्जुन को यहां बुलाया था. अर्जुन की रजामंदी न मिलने पर आरोपियों ने सुनियोजित हमले को अंजाम दिया है. अर्जुन के साथियों के द्वारा आरोपी हेमू ठाकुर की बाणगंगा स्थित शराब दुकान पर भी पथराव कर दिया है.
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया अर्जुन के पिता वीरेंद्र सिंह ठाकुर शहर के बड़े शराब कारोबारी में शुमार थे. कुछ दिनों पहले उनका निधन हो गया है. उनके निधन के बाद से अर्जुन के पिता की एबी रोड ऑर्बिट मॉल के पास वाली शराब दुकान को संभाल रहा है. विक्रय, कमाई और राजस्व के लिहाज से शराब कारोबारियों के लिए मौके की इस शराब दुकान के ठेके को हथियाना ही इस गोलीकांड के पीछे का मुख्य कारण बताया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार हमले में संलिप्त मुख्य आरोपी हेमू ठाकुर ने अर्जुन को उक्त मामले में भी बातचीत करने के लिये घटना स्थल पर बुलाया था. हेमू ने यहां धोखे से अपने साथी पिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ और अन्य के साथ मिलकर अर्जुन पर जानलेवा हमला कर दिया. अर्जुन और घटनास्थल पर मौजूद उसके साथी कुछ समझ पाते उसके पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए है. फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.
इस गोलीकांड के बाद दो समूहों में बटे शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने एहतियातन शराब दुकानों को चौकसी में लिया है. एएसपी रघुवंशी ने दावा किया की जल्द ही हमले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


