- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जनता के बीच पहुंची पुलिस, जानी समस्याएं
यातायात बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए
इंदौर. शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये सोमवार को पुलिस जनता के बीच पहुंची और उनकी समस्याएं जानी. साथ ही उनसे महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए.
शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर व व्यवस्थित बनाने के लिए डीआईजी मनीष कपूरिया तथा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है. इसी के अंतर्गत आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान व उनकी टीम ने शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 के व्यस्ततम बाजारों व स्थानों पर पहुंची. यहां उन्होंने ट्रेफिक से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर यातायात को व्यवस्थित व बेहतर करने के उद्देश्य से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया.
इस दौरान डीएसपी अजीत सिंह चौहान व नगर निगम झोनल अधिकारी बसंत गोगड़े द्वारा देवी अहिल्या मंडल अध्यक्ष गजानंद गावड़े, वार्ड पालक विष्णु तिवारी, वार्ड संयोजक राजेंद्र केलोनिया के साथ क्षेत्रीय ट्रैफिक की समस्या को लेकर शहर के स्नेहलतागंज, जेल रोड़, पत्थर गोदाम रोड, नयापुरा, काछी मोहल्ला, सिक्ख मोहल्ला, लोधी मोहल्ला क्षेत्र में निरीक्षण किया.
समस्या के निदान पर की चर्चा
निरीक्षण के दौरान यातायात को व्यवस्थित करने हेतु की जाने वाली कार्यवाहियों जैसे मार्केट में गाड़ियों की व्यवस्थित पार्किंग, नो एंट्री में प्रवेश नहीं करने, मार्केट में लोडिंग वाहन व ठेले आदि से होने वाली परेशानियों, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही आदि समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई. इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरकिरगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने यातायात को और ज्यादा व्यवस्थित करने के लिये अपने विचार भी रखे तथा इसमें पुलिस का पूरी तरह सहायोग करने का आश्वासन दिया गया.


