- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
स्वाद और सजावट के साथ हुआ इंदौर मैरियट होटल में लोहड़ी सेलिब्रेशन
इंदौर। बेशक शहर में इस बार लोहडी सेलिब्रेशन का वह माहौल नहीं है जो हर साल रहता है पर इंदौर मैरियट होटल अपने मेहमानों के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहा है। यूं तो होटल में 8 जनवरी से लोहड़ी फूड फेस्टिवल का सिलसिला जारी है पर 13 जनवरी की रात यहां और भी खास रंग में रंगी हुई थी।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर देवेश रावत बताते हैं कि इस बार होटल में लोहड़ी सेलिब्रेशन इसलिए खास अंदाज में किया जा रहा है ताकि यहां आए मेहमानों को घर से दूर रहने की कमी खले नहीं। इसके लिए सजावट से लेकर स्वाद तक का विशेष ध्यान रखा गया है।
एक ओर जहां पंजाबी जायका चाट स्टेशन, पराठा वाली गली, छोले भटूरे बाय पंजाबी, भुट्टे दा देसी अंदाज, चांदनी चौक कुल्फी फालुदा स्टेशन, पॉपकॉर्न स्टेशन, देसी ठेका के जरिए मेहमानों को लुभा रहा है वहीं लोहडी की रंगत जश्न में चार चांद लगा रही थी।
लोहड़ी के जश्न की सजावट से लेकर लोहड़ी स्पेशल डेजर्ट का लाइव काउंटर तक ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। बुधवार की रात यहां अलग ही नजारा था। यहां आग जलाकर आगंतुकों के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया गया।
जिसमें पंजाबी गीत व ढोल और भी रंग जमा रहे थे। उल्लेखनीय है कि होटल मेरियट में इन दिनों लोहड़ी फूड फैस्टिवल जारी है जो कि 8 जनवरी से शुरू हुआ है और 16 जनवरी तक जारी रहेगा।


