- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई को और गति दी जाएः सिलावट
जल संसाधन मंत्री ने विकास कार्यों के संबंध में ली बैठक
इंदौर. इंदौर में माफियाओं के विरूद्ध चल रहे अभियान को और अधिक गति दी जायेगी। तालाबों के गहरीकरण और जीर्णोद्धार के लिये अभियान चलाया जायेगा। शहर के समीप स्थित वन विभाग के उमरीखेड़ा उप वन को विकसित किया जायेगा। साथ ही शहर में अपराधों के नियंत्रण एवं विवेचना के लिये बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ट्राफिक व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा. नई बसें, केवल कार चलाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुदृढ़ और सुलभ किया जाएगा.
यह जानकारी आज यहां जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा शहर और जिले के विकास कार्यों के संबंध में ली गई बैठक में दी गई. बैठक में विधायक महेन्द्र हार्डिया, एडीजी योगेश देशमुख, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र, सीसीएफ सी.एस. निनामा, वन मण्डला अधिकारी सुश्री किरण बिसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर में माफियाओं के विरूद्ध अत्यंत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसके लिये प्रशासन, पुलिस तथा अन्य संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र है. माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई को और गति दी जाए.
दूरगामी प्लान बनाएं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का संकल्प है कि इंदौर स्वच्छता के साथ ही विकास और तरक्की में भी देश में अव्वल बने. इसके लिये बनाई गई पांच वर्षिय योजना का क्रियान्वयन शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाये. शहर और जिले में विकास की असीम संभावनाएं है, इन्हें तलाश कर भी दूरगामी प्लान बनाए. जनभागिदारी के साथ जल आंदोलन चलाया जाए. इस अभियान के तहत जल संरक्षण, जैसे तालाबों के गहरीकरण और उनके जीर्णोद्धार का कार्य हाथ में लें. उन्होंने शहर के समीप स्थित वन विभाग के उमरीखेड़ा उप वन के विकास की योजना तैयार करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि रालामंडल के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए.
आवासीय इकाइयों के जीर्णोद्धार की योजना बनाएं
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि माफियाओं के विरूद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के नेहरू नगर तथा अन्य क्षेत्रों में बने आवासीय तथा व्यवसायिक ईकाईयों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की जाए.
माफियाओं से समाप्त होने तक चलेगा अभियानः संभागायुक्त
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि माफियाओं के विरूद्ध अभियान को और अधिक गति प्रदान की जायेगी. यह अभियान माफियाओं को पूरी तरह समाप्त करते तक चलेगा. पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ऐसा बनाया जायेगा, जिससे की नागरिकों को उनके घर, आस-पास तक परिवहन की सुविधा मिले. उन्होंने निर्देश दिये कि महापुरूषों की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई के लिये विशेष अभियान चलाया जाये.
एक हजार नई बसें चलाने की योजनाः कलेक्टर
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिये लगभग एक हजार नई बसें चलाने और केवल कार चलाने की योजना तैयार की जा रही है. ट्राफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया जायेगा. पार्किंग व्यवस्था का विस्तार होगा. शहर की सड़कों के चौड़ीकरण की योजना भी बनाकर अंतिम रूप दिया जा रहा है.
सीसीटीवी कैमरे लगने से नियंत्रण में होगी सहुलियत
एडीजी योगेश देशमुख ने कहा कि माफियाओं के समाप्ति के लिये प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मिलकर बेहतर समन्वय से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर शहर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तो, उससे अपराधों पर नियंत्रण और विवेचना में सहुलियत होगी.
आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि माफियाओं के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसके अच्छे परिणाम मिलने लगे है. शहर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे इसके लिये दुकानदारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जनहित में प्रोत्साहित करने की जरूरत है.


