- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा बंगाली चौराहा स्थित निर्माणाधीन फ्लाय ओव्हर के समीप स्थानान्तरित होगी
तीन माह में ओव्हर ब्रिज का निर्माण होगा पूरा
इंदौर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री माधवराव सिंधिया की बंगाली चौराहा स्थित प्रतिमा को वहीं निर्माणाधीन फ्लाय ओव्हर ब्रिज के समीप स्थानान्तरित किया जायेगा। प्रतिमा स्थल पर आकर्षक उद्यान विकसित होगा और इसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। निर्माणाधीन बंगाली चौराहा फ्लाय ओव्हर ब्रिज का निर्माण तीन माह में पूरा हो जायेगा।
आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज संयुक्त रूप से भ्रमण कर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल का अंतिम रूप से चयन किया। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट, श्री हार्डिया तथा श्री वर्मा ने अपनी पूर्ण सहमति देते हुए चयनित स्थान पर भव्य रूप से स्व. श्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा की स्थापना के निर्णय की सहमति दी।
श्री सिलावट ने कहा कि चयनित स्थान पर भव्यता के साथ प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। प्रतिमा स्थल पर हरियाली से आच्छादित आकर्षक उद्यान विकसित किया जायेगा। इसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र में सुन्दरता बढ़ेगी।
विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि प्रतिमा के लिये यह उपयुक्त स्थान है। प्रतिमा की स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही पूल का निर्माण भी जल्दी ही पूरा हो जायेगा। इस अवसर पर बताया गया कि इंदौर विकास प्राधिकरण के माध्यम से प्रतिमा स्थल के लिये योजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।


