- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
फैक्ट्री में गंदगी के बीच बनाया जा रहा था नमकीन
फैक्ट्री संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
इंदौर. इंदौर जिले में मिलावटखोरों के विरूद्ध जिला प्रशासन का अभियान निरंतर जारी है। आज कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में मेसर्स प्रेमाइट वेंचर्स (premiate ventures) लैकपार्क कॉलोनी तेजपुर गड़बड़ी इंदौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 8 नमूनों को जांच हेतु लेकर शेष खाद्य पदार्थ को जप्त किया गया।
फर्म के संचालक पंकज वाधवानी पर खाद्य लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर एकनाथ जी नमकीन और इंदौर श्री नमकीन, भैयाजी नमकीन का बिना पैकिंग नियमों का विक्रय करने पर कार्रवाई की गई। इसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। परिसर में गंदगी में नमकीन बनाया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान एकनाथ जी खट्टा मीठा मिक्चर, एकनाथ जी फीकी सेव, इंदौर श्री नमकीन, भैय्या जी नमकीन, एकनाथ जी नमकीन, रिफाइन्ड कॉटन आयल, महाराजा सैगो आदि के नमूने लिये गये। संबंधित संचालक पंकज वाधवानी के विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर इंदौर पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
परिसर में अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में नमकीन का निर्माण होना पाया गया। निर्माता पैकिंग का नाम एवं पता अंकित नहीं पाया गया। निर्माण एवं पैकिंग स्थल की सही जानकारी छुपाकर आम उपभोक्ताओं को भ्रमित कर उनके साथ छल किया जाना प्रतीत हुआ।
खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन कर नमकीन निर्माण, पैकिंग, संग्रहण एवं विक्रय किया जाना पाया गया, जो कि मानव स्वास्थ के लिये हानिकारक प्रतीत होता है। नमकीन निर्माण में प्रयुक्त किये जाने वाले खाद्य पदार्थों के पैक पर भी विधि अनुसार जानकारी अंकित नहीं पाई गई।


