- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पतंग उड़ाकर एवं गिल्ली डंडा खेलकर मनाया मकर संक्राति पर्व
इंदौर। मकर संक्राति के पावन पर्व पर आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताआेंं के साथ मालवा मिल के पीछे नंदीग्राम ग्राउण्ड पर पतंग उड़ाई। इसी के साथ आपने प्रमुखजनों के साथ गिल्ली डंडा भी खेला।श्री कैलाश विजयवर्गीय मैदान पर पहुंचने के पूर्व सांई मंदिर गोशाला पहुंचे और गोमाता को गुड व चारा खिलाया।
श्री विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, नगर महामंत्री गणेश गोयल, चन्दूराव शिन्दे, हजरत बाबा इमरान साब, पूजा पाटीदार, मोहन रठा, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, राजकपूर सुनहरे, सुरेश कुरवाड़े, कविता खोवाल, सुधीर कोल्हे, सुधा चौधरी, शकुन्तला गुर्जर, अमन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता सुबह से ही मैदान पर पहुंचकर पतंगबाजी एवं गिल्ली डंडा खेलकर मकर संक्राति पर्व मनाया।

संस्कृत महाविद्यालय परिसर, कैलाश मार्ग पर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने संस्था कर्मभूमि के पदाधिकारियों के साथ पतंग उड़ाकर मकर संक्राति पर्व मनाया.
मकर संक्राति के पावन पर्व पर आज सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं व संस्था कर्मभूमि के पदाधिकारियों के साथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर, कैलाश मार्ग पर पतंग उड़ाकर सक्रांति पर्व मनाया।
इस अवसर पर उनके साथ नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, दीपक जैन टीनू, कपिल शर्मा, सचिन शर्मा, जीतू गोयल, गजेन्द्र राठौर, पवन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


