- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैंने अपने हिस्से का रोना धोना कर लिया है अब मुझे नेगेटिव किरदार निभाना बहुत पसंद है – रक्षंदा खान
स्टार भारत हमेशा से अपने दर्शकों को एक नए और शानदार कॉन्टेंट के साथ उन्हें स्क्रीन पर बनाए रखता है ऐसे में वे अब अपने हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘दुर्गा- माता की छाया’ के साथ दर्शकों के सामने एक सुंदर कहानी पेश कर रहा है जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद भी किया जा रहा है।
यह शो माता रानी के एक उत्साही और विश्वासी भक्त की कहानी है जो मानती है कि मातारानी ने उसे पुरुष नायक (रूपम) को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए उन्हें चुना है। यह शो निर्माता रश्मि शर्मा की पेशकश है, जो अपनी स्टोरी टैलिंग के लिए जानी जाती है। इस शो में लोकप्रिय अभिनेत्री रक्षंदा खान दामिनी का एक नेगेटिव किरदार निभा रही हैं।
यह कहा जाता है कि जीवन में परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर है। रक्षंदा खान इस बात को भलीभांति मानती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में टेलीविजन पर उनके काम के तरीके में बहुत बदलाव आया है।
अपने ग्रे शेड किरदार दामिनी को चुनने को लेकर रक्षंदा ने कई अहम बातें बताई, “कुछ किरदार इतने आकर्षक होते हैं कि यदि आप उन्हें जाने देते हैं, तो आप अंत में उस व्यक्ति से ईर्ष्या करेंगे जो अंततः इसे निभा रहा है। दुर्गा शो में दामिनी का किरदार भी कुछ ऐसा ही है। आमतौर पर, अधिकांश टीवी शोज़ मुख्य जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन इसमें एक तीसरा किरदार भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”
छोटे पर्दे पर जहाँ एक तरह ज्यादातर कलाकार अपनी छवि को लेकर बहुत सजग होते हैं, वहीं रक्षंदा को नेगेटिव किरदार निभाना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, “परफॉर्मेंस करने से आपके अभिनय की गुंजाइश बढ़ती है और यह आपको नया प्रयोग करने का मौका भी देता है। पॉजिटिव किरदारों को सारा टाइम रोना धोना पड़ता है और मैं अपने हिस्से का रोना धोना कर चुकी हूँ और इसलिए अब वो मुझे नहीं करना है। मुझे अब नेगेटिव किरदार निभाना पसंद है।
अपने एक्टिंग कॅरियल और पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए रक्षंदा बताती हैं, “पिछले छह वर्षों में, मेरे काम करने का तरीका बहुत बदल गया है। शादी और माँ बनने के बाद, मेरी प्राथमिकताएँ स्वाभाविक रूप से बदल गईं। मैंने समय-समय पर कई ब्रेक लिए हैं ताकि मैं अपने बच्चे पर पूरा ध्यान दे सकूँ मिले और मैं उसके साथ बिताने वाला एक भी पल मिस न कर सकूँ। मेरे पति (अभिनेता सचिन त्यागी) महीने में लगभग 20 दिन काम करते हैं।
हम दोनो ही गायब रहेंगे तो बहुत मुश्किल हो जाएगी। मेरी बेटी इनाया कभी अकेली नहीं रहतीं, क्योंकि मेरी सास हमेशा मेरे साथ रहती हैं और मेरी माँ भी करीब ही रहती हैं। फिर भी, शूटिंग का पहला दिन कभी आसान नहीं होता है, हम दोनों आँसू बहाते हैं, मानो किसी की बिदाई हो रही है (हंसते हुए!)।”


