- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज को कबड्डी खिताब
इन्दौर. महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी (पुरुष) स्पर्धा में मेजबार कॉलेज विजयी रहा.
स्पर्धा के फायनल मुकाबले में मेजबान कॉलेज ने यूटीडी को 39 अंकोंं से पराजित किया.
पुरस्कार वितरण समारड्डोह के मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ.अजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान में खेलकूद में काफी संभावनाएं बढ़ गयी हैं। खिलाड़ी खेलों में अपना न सिर्फ कॅरियर बना रहे हैं बल्कि पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आनंद निघोजकर ने स्वागत भाषण में कॉलेज द्वारा खिलाडिय़ों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित विक्रम अवार्डी श्री धनंजय शर्मा, कॉलेज के सीइओ श्री सतविंदरसिंह, डॉ.इरा बापना, आब्जर्वर श्री सी.बी.होलकर, डॉ.बी.जे.पाटिल, डॉ.राघव जायसवाल, श्री सुरेश पाटिल ने कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
प्रारंभ में श्री सतविंदर सिंह, डॉ.इरा बापना, डॉ.आनंद निघोजकर, डॉ.निलेश मण्डलोई डॉ. मितेश चैधरी, प्रो.प्रवीण शर्मा, प्रो.मनोज जोशी, डॉ.दीपक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान प्रो.शिफा गोयल, डॉ.शीतल भसीन, प्रो.मीनाक्षी व्यास, प्रो.गुलिशा गुप्ता, प्रो.अंकिता मानुरकर, प्रो.शैलेष हिरवे सहित अनेक प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ.पुष्पेंद्र दुबे ने किया. आभार डॉ.सुप्रिया बंडी ने माना.


