- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पानी लीकेज लाईन बदलने का काम 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश
आयुक्त व जलकार्य प्रभारी ने किया निरीक्षण
इन्दौर. आयुक्त आशीष सिंह और जलकार्य प्रभारी बलराम वर्मा व द्वारा अमृत व नर्मदा योजना के तहत चल रहे कार्यों व जलूद मंडलेश्वर पंपिंग स्टेशन से नर्मदा से प्राप्त हो रहे नर्मदा पानी, क्लीयर वॉटर पम्प हाउस व वॉटर टीटमेंट प्लांट, पम्पिंग स्टेशन, इंटकवेल, फिल्टर प्लांट, नर्मदा प्रथम, द्वितीय के तहत अमृत योजना के अंतर्गत नर्मदा लाईन के लीकेज रोकने हेतु पाईप लाईन बदलने के साथ ही वॉचु पॉइन्ट स्थित रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया.
इस मौके पर अपर आयुक्त संदीप सोनी, कंसलटेंट डीआरए के प्रतिनिधि, ठेकेदार, एसीयातिक टैडर्स के श्री केतन दोशी, एसके कुरील व अन्य के साथ निरीक्षण किया गया.
निगम आयुक्त आशीष सिंह व जलकार्य प्रभारी बलराम वर्मा द्वारा आज सुबह जलूद मंडलेश्वर स्थित नर्मदा नदी किनारे पहुचकर पम्पिंग स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया गया. यहां पर उनके द्वारा नर्मदा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के तहत पम्पिंग किये जा रहे नर्मदा के पानी का निरीक्षण किया तथा यहां पर टरबाईन में जो पम्प बदले गये है, उनका निरीक्षण किया गया और जो कार्य शेष रह गये है उनको समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. यहां पर किस प्रकार से पानी पम्प करके कम्प्यट्रीकृत कंट्रोल का भी अवलोकन किया गया.
इसके पश्चात वॉटर ट्रीटमेंट फिल्टर प्लांट, छोटी खरगोन व भकलाय का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया. यहां पर अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे सीमेंटकांक्रीट कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. इसके उपरांत वॉटर टीटमेंट प्लांट से वॉचु पॉइन्ट तक बने क्लीयर वॉटर पम्प हाउस का निरीक्षण किया गया.
क्लीयर वॉटर पम्प हाउसो में सीमेंटकांक्रीट के तहत कार्य किये जा रहे है, जिसके तहत छत बदलने का कार्य किया जा रहा है, यह कार्य 3 दिवस में पूर्ण करने के संबंधितो को निर्देश दिये गये. इसके पश्चात वॉचु पॉइन्ट से लेकर महू तक लगभग 15 से 20 एमएलडी पानी लीकेज होता था, उसे रोकने के लिये नर्मदा का प्रथम व द्वितीय चरण का शट डाउन कर राशि रूपये 26 करोड की लागत से लीकेज मरम्मत के कार्य का भी निरीक्षण किया गया.
आयुक्त श्री सिंह द्वारा उक्त कार्य 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. 2 से 3 अक्टूबर तक प्रथम व द्वितीय चरण फिर से चालू करने के निर्देश दिये गये, जिससे की 450 एमएलडी पानी शहर को मिलने लगेगा.
गेस्ट हाउस मरम्मत करने के भी दिये निर्देश
आयुक्त श्री सिंह द्वारा नर्मदा प्रथम व द्वितीय चरण के तहत किये जा रहे कार्य को समय सीमा व गुणवत्ता के साथ 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही आयुक्त श्री सिंह द्वार वॉचु पॉइन्ट स्थित गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया गया तथा गेस्ट हाउस मरम्मत करने के भी दिये गये निर्देश। आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि इंटकवेल पर चल रहे कार्यो व क्लीयर वॉटर हाउस के सीमेंट कार्य व प्रथम व द्वितीय चरण पाईप लाईन लीकेज का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण होने पर नर्मदा के प्रथम व द्वितीय व तृतीय चरण से शहर को 450 एमएलडी पानी प्राप्त होने लगेगा उक्त कार्य पश्चात दिनांक 2 से 3 अक्टुबर 2018 तक शहर में जल सप्लाय सामान्य हो जाएगा।


