- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महावर कोली समाज के आकर्षक डोल के साथ निकली नयनाभिराम झांकी
इन्दौर. महावर कोली समाज ने आजादी के पूर्व 1945 होलकर काल से डोल ग्यारस उत्सव की परम्परा की शुरुआत करते हुए बैलगाड़ी में भगवान राधाकृष्ण का डोल निकाला, समाज का यह कांरवा आज 74वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, डोल चल समारोह समाज की परम्परानुसार आज भगवान राधाकृष्ण के आकर्षक डोल के साथ नयनाभिराम झांकी महावर कोली समाज व्यायाम शाला के अखाड़े के साथ श्रीराम मंदिर महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड़ से आकर्षक डोल एवं झांकी निकाली गई।
उक्त जानकारी देते हुए श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के अध्यक्ष राजकमल (बाला) पोरसिया एवं महामंत्री दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि महावर कोली समाज ने आजादी के पूर्व 1945 में होलकर महाराज के सानिध्य में डोल ग्यारस उत्सव की शुरुआत की। समाज की इस गौरवमयी परंपरा का कारवा आज 74 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए महावर नगर अन्नपूर्णा रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान राधा – कृष्ण का आकर्षक डोल हजारों रंगीन झिलमिल विद्युत बल्बों से सुसज्जित नयनाभिराम झांकी विशाल चल समारोह के साथ निकाली गई, चल समारोह का नेतृत्व कमेटी के संयोजकद्वय घनश्याम शेर एवं नंदराम मेहर ने किया जबकि अखाड़े का नेतृत्व प्रकाश महावर कोली उस्ताद एवं प्रहलाद डडवाल खलीफा कर रहे थे ।
भगवान राधा – कृष्ण का आकर्षण डोल एवं झांकी का निर्माण प्रसिद्ध झांकी कलाकार प्रवीण हरगांवकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, मूर्ति सज्जा अनिल सुखाड़िया एवं श्रीमती अंजली सुखाड़िया ने की।
जिला प्रशासन की मंशानुसार समय पूर्व निकाला चल समारोह
श्री *महावर कोली समाज के प्रवक्ता एवं व्यायाम शाला के उस्ताद प्रकाश महावर कोली ने बताया महावर कोली समाज का डोल चल समारोह परम्परागत रुप से संध्या 7 बजे निकाला जाता रहा है, चूंकि 35 वर्षों के बाद हिंदू एवं मुस्लिम समाज के धार्मिक त्योहार एक साथ आए हैं ऐसी स्थिति में शांति के टापू इन्दौर में सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं भाईचारा कायम रहे इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने डोल आयोजकों की बैठक लेकर सहयोग की अपेक्षा के साथ समय पूर्व डोल चल समारोह निकालकर 10:00 बजे तक राजवाड़ा खाली करने का आग्रह किया.
महावर कोली समाज ने जिला पुलिस प्रशासन की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस वर्ष अपने निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व शाम 5:00 बजे श्री राम मंदिर महावर नगर से गोल चल समारोह प्रारंभ किया* इस अवसर पर सर्वश्री सुनील आस्टोलिया, विजय खंडेलवाल, सुनील सहगल, प्रकाश गौड़, दशरथ रजौड़ी, रवि मेहर कर्नल, मोती खंडेलवाल, मोहन अस्टोलिया, योगेश खंडेलवाल, कालू पहलवान, मनोज सुखाडिया, अभिषेक मेहर, राजेश सुखाड़िया, रामगोपाल खंडेलवाल, नाथूलाल शेर, कन्हैयालाल मुंगेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन शामिल थे।


