- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कलेक्टर-निगमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का लिया जायजा
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों के साथ आज कलेक्टर निशांत वरवड़े और निगमायुक्त आशीष सिंह ने सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था एवं सेक्टर ई में प्रस्तावित एक्जीबिशन सेंटर स्थल पर हुए अतिक्रमण की समस्या का जायजा लिया. एसोसिएशन विगत 8 माह से इन दोनों प्रमुख समस्याओं के समाधान करने का अनुरोध प्रशासन से कर लगातार बैठके कर रहा था.
अध्यक्ष आलोक दवे ने कलेक्टर निशांत वरवड़़े और निगमायुक्त आशीष सिंह को दोनों स्थलों का मौका मुआयना कराते हुए बताया कि वर्तमान में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ‘ए के उद्योगों को आवागमन की अत्यधिक परेशानी हो रही है.
इतने सकरे मार्ग से उद्योगों की बड़ी गाडिय़ों का अवागमन नहीं हो पा रहा है यह सबसे बड़ी समस्या तथा तथा इसके लिए ब्रिज के नीचे से बाधाएं हटाकर वैकल्पिक मार्ग निकाला जा सकता है.
कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने बाणगंगा रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे पहुंचकर प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया. साथ ही सेक्टर ई में शासन द्वारा उद्योगों के लिए निर्मित किये जाने वाले एग्झिबिशन सेन्टर स्थल का भी अवलोकन किया जहां बहुतायत में गंदी बस्ती के नाम से अतिक्रमण की समस्या है। इस पर भी आपने उचित कार्यवाही करने का आष्वासन दिया है.
अध्यक्ष आलोक दवे एवं सचिव योगेश मेहता ने कलेक्टर और निगमायुक्त को निरीक्षण के बाद उद्योगहित में दोनों समस्याओं का जल्द से जल्द निराकृत करने का आग्रह किया। कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने जल्द ही उचित कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया है।


