- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
झांकी मार्ग पर जर्जर व खतरनाक मकान हटाएं: महापौर
महापौर, कलेक्टर, आयुक्त ने किया झांकी मार्ग का निरीक्षण
इंदौर. श्रीगणेश उत्सव के अंतर्गत 23 सितम्बर को निकलने वाले अनंत चतुदर्शी चल समारोह मार्ग व व्यवस्थाओं के संबंध में महापौर श्रीमती मालिनी गौड, कलेक्टर निशांत वरवडे, निगम आयुक्त आशीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचार्य मिश्र व निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया. इस मौके पर जनकार्य प्रभारी श्री शंकर यादव, पार्षद श्री रत्नेश बागडी, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, अपर आयुक्त रोहन सक्सेना, श्री संतोष टैगोर, नगर शिल्पज्ञ श्री अशोक राठौर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती गौड, कलेक्टर श्री वरवडे, आयुक्त श्री सिंह, डीआईजी श्री मिश्र द्वारा प्रात: 11 बजे डीआरपी लाईन चैराहे से झांकी मार्ग का सिटी बस से निरीक्षण प्रारम्भ किया गया. झांकी मार्ग की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओ हेतु डीआरपी लाईन, जेलरोड, चिकमंगलूर चैराहा, अग्रवाल स्टोर्स चैराहा, एमजी रोड थाना चैराहा, कृष्णपुरा छत्री, वीर सावरकर मार्ग, नंदलालपुरा चैराहा, जवाहर मार्ग, गुरूद्वारा चैराहा, नृरसिंह बाजार चैराहा होते हुए, सीतला माता बाजार, कपडा बाजार, खजूरी बाजार एमजी रोड होते हुए, राजबाडा तक प्रतिवर्षानुसार अंनत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में निकलने वाले श्रीगणेश विजर्सन चल समारोह में आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिये.
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती गौड ने झांकी मार्ग में बने जर्जर मकान व खतरनाक मकानों के संबंध में 5-6 अत्यधिक जर्जर मकानों को आज ही हटाने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये. झांकी मार्ग निरीक्षण के दौरान मार्ग पर आवश्यक पेचवर्क कार्य जो कि प्रगति पर है, उसे जल्दी पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये.
निगम द्वारा झांकी मार्ग व मार्ग के आस-पास के मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था हेतु आवश्कतानुसार एलोजन लगाये तथा जनरेटर की व्यवस्था करने, झांकी मार्ग व उससे जुडे अन्य मार्गो, रेल्वे स्टेशन, सरवटे व गंगवाल बस स्टेण्ड, नवलखा आदि सार्वजनिक स्थानो की व्यापक सफाई, पर्याप्त मात्रा में स्टाफ, ब्लीचिंग पावडर व आवश्यक दवाईयों के छिडकाव निगम स्वास्थ्य विभाग को करने के निर्देश दिये गये।


