- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
हापुस की खुशबू से महका मेंगो जत्रा, इंदौरियों ने जमकर लिया आम का स्वाद
इंदौर। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की मिठास से सराबोर “मेंगो जत्रा” का आगाज शुक्रवार को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में हुआ। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। आयोजन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में इंदौरी स्वादप्रेमी पहुंचे और रत्नागिरी व देवगढ़ (कोंकण) के प्रसिद्ध हापुस आम का स्वाद लिया।
ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मैंगो जत्रा की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस बार 24 से अधिक आम उत्पादकों ने भाग लिया है। सुबह से ही लोग हापुस आम खरीदने उमड़ पड़े और कई परिवारों ने जमकर खरीदारी की।
तृप्ति महाजन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नाममात्र शुल्क पर हापुस आम चखने की व्यवस्था की गई, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। वहीं सुमेधा बावकर ने बताया कि आयोजन में मराठी व्यंजनों और इंदौरी चाट का विशेष आकर्षण भी रखा गया है। झुणका भाकर-ठेचा, अप्पे, श्रीखंड-पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे सहित कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लोगों को खूब भाया।
इसके अलावा सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजन स्थल पर वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग और प्रवेश निशुल्क रखा गया है।


