- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
मेघालय का शिलांग लिटरेरी फेस्टिवल 8 मई से नई दिल्ली में
नई दिल्ली: मेघालय पर्यटन विभाग 8 और 9 मई को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में ‘शिलांग लिटरेरी फेस्टिवल 2026 – न्यू दिल्ली प्रील्यूड’ का आयोजन करेगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख साहित्यकार, कलाकार, फिल्मकार और रचनात्मक जगत की हस्तियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में साहित्य, सिनेमा, संस्कृति, भोजन, पहचान और पूर्वोत्तर भारत की रचनात्मक विरासत पर केंद्रित चर्चाएं, संवाद, पाठ और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन इस वर्ष मेघालय में होने वाले मुख्य शिलांग लिटरेरी फेस्टिवल से पहले आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के साथ विशेष संवाद में शामिल होंगे। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह, शोभा डे, संजय हजारिका, महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, पेट्रिशिया मुखिम, डोमिनिक संगमा, प्रदीप कुर्बाह और पुलित्जर पुरस्कार विजेता सुपर्णा शर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।
मुख्य सत्रों में The Elephant and the Tragopan शामिल है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह विक्रम सेठ की पुस्तक Beastly Tales From Here and There का पाठ करेंगे। इसके अलावा Shillong On A Plate, Once Upon a Time At A Literature Festival सहित कई अन्य सत्र दोनों दिनों में आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मेघालय ग्रासरूट्स म्यूजिक प्रोग्राम (CM-MGMP) से जुड़े कलाकार भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और पूर्व जापानी राजदूत सातोशी सुजुकी द्वारा शुरू किया गया शिलांग लिटरेरी फेस्टिवल आज पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक मंचों में शामिल हो चुका है। न्यू दिल्ली प्रील्यूड का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर फेस्टिवल की पहुंच को और मजबूत करना तथा मेघालय को संस्कृति आधारित पर्यटन, कला और रचनात्मक उद्योगों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना है।


