- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
विश्व होम्योपैथी दिवस पर इंदौर में विशाल मानव श्रृंखला व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
इंदौर। श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर में विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में आज जनजागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया तथा एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस श्रृंखला में लगभग 380 छात्र-छात्राओं एवं करीब 100 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया, जिसने शहर में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होती हैं।
इस अवसर पर आमजन के लिए निःशुल्क रक्त जांच, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं जनहितकारी चिकित्सा पद्धति है, जो विशेष रूप से बच्चों में लोकप्रिय है तथा जटिल रोगों के उपचार में भी कारगर सिद्ध होती है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश बोर्डिया, डॉ. प्रीति कवठेकर, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. अंजलि निगम, डॉ. रूपाली दवे, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. नवनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
यह जागरूकता अभियान सत्य साईं, बीसीएम हाइट्स, विजय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित किया गया, जहाँ नागरिकों को होम्योपैथी के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।


