- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
पालदा औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यो का बनेगा मास्टर प्लान
प्रथम चरण में होगा 2.5 किलोमीटर सडक निर्माण, एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ निगमायुक्त ने किया आज क्षेत्रीय निरीक्षण
इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र के सडको की वर्तमान खस्ता हाल का आज नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं पालदा औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया तथा क्षेत्र की सम्पूर्ण आंतरिक सडको की स्थिति का जायजा लिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान ही निगमायुक्त ने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए पूर्ण मास्टर प्लान तैयार करने की स्वीकृति दी जिसमें सडक निर्माण, स्टॉर्म वॉटर लाइन जैसे प्रमुख कार्य होगें जिसके व्यय का बजट भी तैयार किया जावेगा।
निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सडकों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रथम चरण में लगभग 2.5 किलोमीटर सडक निर्माण की मौखिक स्वीकृति भी प्रदान की तथा जल्द कार्यवाही का उद्योगों को भरोसा दिलाते हुए आज ही सर्वे कार्य कर रिपोर्ट देने का अपने अधिकारियों को निर्देशीत किया जिस पर कार्यवाही आरंभ हो गई है।
शेष सडकों के लिए एसोसिएशन द्वारा निगम के सहयोग से उद्योग विभाग/उद्योग आयुक्त से चर्चा कर विकास कार्य कराने का प्रयास किया जावेगा। इससे पालदा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों की आवागमन की परेशानी दूर हो सकेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने निगमायुक्त को बताया कि यह क्षेत्र वर्तमान में विकासकार्यो के अभाव में विभिन्न कठिनाईयों का सामना कर रहा है जबकि औद्योगिक दृष्टिकोण से देखा जावे तो यह क्षेत्र 450 करोड रू. से अधिक का राजस्व करों के रूप में शासन को प्रतिवर्ष देता है।
इस क्षेत्र में एग्रो बेस, दाल मिले एवं अन्य सामान्य उद्योगों सहित कई निर्यातक उद्योग कार्यरत है जो विकास कार्य नही होने के कारण कई प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त है तथा विकास कार्यो की समय समय पर शासन प्रशासन के समक्ष गुहार लगा रही है।
निगमायुक्त के साथ आज हुए निरीक्षण में नगर निगम अपर उपायुक्त श्री संदीप सोनी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता, कार्यवाहक सचिव श्री तरूण व्यास, श्री अनिल पालीवाल, पालदा औद्योगिक संंगठन के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, सचिव श्री हरीश नागर, श्री रमेश पटेल सहित कई अन्य क्षेत्रीय उद्योगपति उपस्थित थे।


