- Aafiya Sayed Shares BTS Clicks from the Sets of Prem Keetanu, Pens a Wholesome Note
- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला पकड़ाया
इंदौर परदेशीपुरा पुलिस ने एक वाहन चोर और घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाले एक नकबजन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं. आरोपी रात में घर के अंदर घुसकर मोबाइल चुराता था. आरोपियों से 4 मोबाइल और एक मोटरसायकल जब्त की है.
जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा थाने पर 17 अगस्त को फरियादी शुभम पिता महेश कुमार साहू (26) निवासी नंदा नगर ने रिपोर्ट की थी कि 16 अगस्त को मेरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 09 एक्सबी 9080 कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया. इसी प्रकार 26 अगस्त को फरियादी पवन ने अपने दोस्त वीरु व कृष्ण के तीनों के मोबाईल घर मे घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने उक्त मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. आज फरियादी ने 4 मोबाईल चोरी करने की शंका रवि पिता रमेश सुलानिया (28) निवासी कुलकर्णी का भट्टा द्वारा करने की जानकारी दी.
सूचना पर पुलिस टीम ने सन्देही रवि को मालवा मिल चौराहें पर से घेरा बन्दी कर पकड़ा. उससे एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल जप्त किया. पूछताछ करने पर आरोपी टाल मटोल करने लगा. सख्ती से पूछने पर उसने परदेशीपुरा में फरियादी के घर मे घुसकर 4 मोबाईल चुराने की बात कबूल की. आरोपी की निशानदेही पर अन्य तीन मोबाईल एक कार्बन कम्पनी, एक सेमसंग एवं एक वीवो कम्पनी का मोबाईल को जप्त किया. आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
वाहन चोर भी पकड़ाया
इसी प्रकार आज परदेशीपुरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का चोरी की मो.सा. क्र. एमपी 09 एक्सबी 9080 को लेकर सुगनी देवी ग्राऊण्ड पर सस्ते दाम मे बेचने की बात कर रहा है. पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची. वहां एक लड़का मो.सा. के पास खड़ा दिखा जिसे उक्त मोसा के कागजात के संबंध मे पूछताछ करने पर कागज नहीं होने की बात कही. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नन्दानगर से चोरी करना कबूल किया.


