- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
मोयरा सरिया प्रेजेंट्स आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2′ के लिए शहर आईं मॉडल्स
आज से 8 अक्टूबर तक चलेगा मध्य भारत का सबसे बड़ा फैशन वीक
पहला दिन समर्पित होगा आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स को
इंदौर। आज शाम से बाईपास के होटल ग्रैंड शेरेटन में शुरू होने जा रहे मध्य भारत के सबसे बड़े फैशन वीक मोयरा सरिया प्रेजेंट आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2 के लिए रैंप पर स्टूडेंट्स और डिजाइनर्स के कलेक्शन लेकर उतरने वाली प्रोफेशनल मॉडल्स शहर पहुंच गई है। सभी फैशन वीक के 1 दिन पहले मीडिया से रूबरू हुईं और रैंप पर प्रैक्टिस भी की।
पहले सीजन की अपार सफलता के बाद सीजन 2 के लिए बेहद खास तैयारियां की जा रही है। मुंबई से एक बड़ी टीम बुलाई गई है। इसमें प्रोफेशनल मॉडल्स भी शामिल है, जो कई सेलिब्रिटी के कलेक्शन को रैंप पर लेकर आ चुकी है। सभी मॉडल्स ने मीडिया से बात की और बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी रैंप पर स्टूडेंट के साथ ही यहां की टेक्सटाइल को रैंप पर पेश करना एक अलग और अलहदा अनुभव होगा, जिसके लिए हम बेहद उत्साहित है। इस साल रैंप पर कैंडीस पिंटों, मानसी मोघे, गर्लिन, आयरिस, जसपाल, रिचा, मानसी तक्षक, अर्ष्या, मौली, फरहत फ्रोजा, अरिजिता, श्रृष्टि, लेख, प्रियंका, सिफत, जोया मिर्जा सहित कई मॉडल्स नजर आएंगी।
आईएनआईएफडी की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोड़ी ने बताया कि इस बार भी हम कुछ खास क्षेत्र के लोगों को चुनकर उनका सम्मान करने वाले हैं। 6 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस फैशन वीक में कई राउंड होंगे, जिन्हें अलग-अलग तरह के नाम दिए गए हैं।

नेचर ऑफ एलिमेंट्स में दिखेगी स्टूडेंट्स की क्रियेटीविटी :
आईएनआईएफडी की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोड़ी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेचर ऑफ एलिमेंट्स को लेकर काम कर रहे स्टूडेंट्स को लेकर ही पहला दिन समर्पित होगा। अष्टमूर्ति क्रिएशन बाय आईएनआईएफडी में नेचर ऑफ एलिमेंट्स स्टूडेंट्स के कलेक्शन में नजर आएंगे। स्टूडेंट्स ने नेचर ऑफ एलिमेंट्स से सूर्य, आकाश, पृथ्वी, चंद्रमा, अग्नि, वायु, जल जैसे तत्व को लेकर वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल कलेक्शन तैयार किए हैं। स्टूडेंट्स के कलेक्शन में बाग प्रिंट तो खास होगा ही, सेलिब्रिटी डिजाइनर्स के कलेक्शन भी बेहद खास होंगे। तीसरे दिन एक शो एमपी टेक्सटाइल का भी होगा।


