- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
2018 की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म ‘गोल्ड’ के लिए 2000 से अधिक एक्टर्स लिए गए!
एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने की कहानी में वास्तविकता बनाये रखने की यथासंभव कोशिश की गई है।
अक्षय कुमार अभिनीत “गोल्ड” 2018 की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फ़िल्म है जिसमें 2000 से अधिक एक्टर्स लिए गए है। ब्रिटिश के दौर की इस फ़िल्म में भारतीय एक्टर्स से ले कर ब्रिटिश एक्टर्स का काफ़िला शामिल किया गया है।
हॉकी पर आधारित इस फ़िल्म के लिए सभी खिलाड़ियों को हॉकी की विशेष ट्रेनिंग दी गयी है जो फ़िल्म में मंझे हुए खिलाड़ी की तरह खेलते हुए नज़र आएंगे। 2000 से अधिक कलाकारों के साथ फ़िल्म में वास्तविकता बनाये रखने की हर मुमकिन कोशिश की गई। “गोल्ड” के जरिये फ़िल्म के निर्माता उस इतिहासिक लम्हें को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।
फिल्म में अक्षय कुमार, हॉकी खिलाड़ी तपन दास के सपने से देश को रूबरू करवाएंगे, जो हॉकी में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना चाहते थे।
वह लंदन में 1948 के ओलंपिक के लिए टीम को प्रशिक्षित करते हैं, जो अंग्रेजों के खिलाफ अपने मैदान पर मुकाबला करने के लिए सभी एथलीट को प्रेरणा देते हैं। जिसके बाद, भारत आख़िरकार 12 अगस्त, 1948 के दिन स्वर्ण पदक जीत जाता है और इस जीत के साथ देश का सर गर्व से ओर ऊपर हो जाता है।

इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।
फ़िल्म “गोल्ड” के साथ न केवल अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है, बल्कि इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।
अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल अभिनीत, गोल्ड पॉवर पैक कलाकरों से लैस है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।


