- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वन डे व आईपीएल मैचों पर लगेगा 20 प्रतिशत मनोरंजन कर
मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न
इन्दौर. नगर निगम वन डे व आईपीएल मैचों पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर लेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना की आवास ईकाईयों के विक्रय मुल्य का निर्धारण किया गया है. तिरुपति नगर स्थित उद्यान का नामकरण पंडित वल्लभ शर्मा के नाम पर होगा.
उक्त निर्णय महापौर सचिवालय पर महापौर मालिनी गौड की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक में लिये गये. बैठक में आयुक्त आशीष सिंह, महापौर परिषद सदस्य शंकर यादव, सूरज कैरो, बलराम वर्मा, दिलीप शर्मा, सुधीर देडगे, संतोष गौर, अश्विन शुक्ल, श्रीमती शोभारामदास गर्ग तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. मेयर इन कौंसिल की बैठक में महापौर व विधायक श्रीमती गौड द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के विभिन्न स्थानो पर प्रधानमंत्री आवास ईकाईयो के निर्माण के साथ ही बांगडदा, भूरी टेकरी, देवगुराडिया में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास में निर्मित 1, 2, 3 बीएचके हेतु राशि का निर्धारण की स्वीकृति, शहर के विभिन्न 17 स्थानो पर नि:शुल्क पार्किंग हेतु सर्वे कराने की स्वीकृति, के साथ ही वन डे व आईपीएल मैच पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर की स्वीकृति, क्लब-पब पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर की स्वीकृति, शहर में 10 लाख अधिक के टर्न ओव्हर वाले सिनेमाघरो पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर तथा 10 लाख से कम के टर्न ओव्हर वाले सिनेमाघरो पर 5 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाने हेतु निगम परिषद बैठक में प्रस्ताव रखने की स्वीकृति दी.
इन पर दी सैद्धांतिक मजूरी
इसके साथ ही मेयर इन काउसिंल बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर विचार कर, सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई. इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिये आवास-2022) अंतर्गत तृतीय चरण में प्रस्तावित स्थल राऊ सिलीकॉन सिटी के पास में आवासीय इकाईयों के निर्माण कार्य राशि रूपये 388,30,75,443/- की स्वीकृति, सिरपुर तालाब उद्यान के विकास हेतु राशि रूपये 12.95 करोड, चंदन नगर चैराहे से फुटीकोठी चैराहे तक पश्चिमी रिंगरोड का सौन्दर्यीकरण करने राशि रुपये 3,26,61,000/-, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन विभिन्न आय वर्ग हेतु आवासीय इकाईयों के विक्रय हेतु मूल्य निर्धारण की स्वीकृति, टेजर आयलेेंड बिल्डिंग के सामने एमजी रोड स्थित फुट ओव्हर ब्रिज पेदल पुल के संचालन/ संधारण व रखरखाव के साथ ही पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई.


