- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
इंदौर में आई एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन
सांसद, संभागायुक्त और कलेक्टर की उपस्थिति में जिलों के लिये की गई रवाना
इंदौर. इंदौर संभाग में भी आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है। इंदौर में कोविड वैक्सीन का इंतजार आज खत्म हो गया. आज वायुमार्ग से इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई. इसे आज इन दोनों संभागों के जिलों के लिये रवाना कर दिया गया. यह वैक्सीन सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह की उपस्थिति में जिलों के लिये रवाना की गई.

आज इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये प्रथम चरण में कुल एक लाख 51 हजार 520 कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई। इसमें से इंदौर संभाग को 94 हजार 590 वैक्सीन मिली। उज्जैन संभाग के जिलों के लिये 56 हजार 930 वैक्सीन भेजी गई। बताया गया कि इंदौर संभाग के इंदौर जिले को सर्वाधिक 33 हजार 490 वैक्सीन मिली। इसी तरह इंदौर संभाग के आलीराजपुर जिले को 6450, बड़वानी को 8600, धार को 15740, झाबुआ को 9340, खण्डवा को 8050 तथा खरगोन जिले को 8400 वैक्सीन भेजी गई.
इलेक्शन मोड में लगाया जाएगाः संभागायुक्त
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि इसे जिलों में इलेक्शन मोड में वितरित कर लगाया जाएगा. वैक्सीनेशन का कार्य निर्वाचन की तरह टीकाकरण केन्द्रों पर होगा. वैक्सीन की गुणवत्ता और कोल्ड चैन बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.
प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगाः लालवानी
सांसर श्री लालवानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े अभियान के रूप में यह टीकाकरण अभियान संचालित होगा। अभियान के तहत प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जायेगा. वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. व्यक्ति भ्रम में नहीं आये। वैक्सीनेशन का पहला चरण 16, 18, 20 और 23 जनवरी को होगा. वैक्सीनेशन की पूरी तरह से मोनेटरिंग करने के लिए राज स्तर पर कंट्रोल रूम के साथ कमांड सेंटर बनाए गए है. वहीं जिला और ब्लॉक लेवल पर काम की निगरानी करने करने नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे है.


