- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मन कि स्थितियां बदले परिस्थितियां बदल जाएगी
मोटिवेशनस्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा ने बताए बिजनेस बुस्टिंग के तरीके
इंदौर. जीवन में सफलता के लिए हमेशा सफल लोगों के साथ रहिए. उनकी संगत आपकों भी सफलता तक ले जाएगी. जीवन में सकारात्मकता काफी महत्वपूर्ण होती है. सफल लोगों केवल अच्छा सोचते है यही कारण है कि उनके साथ सबकुछ अच्छा होता है.
उपरेक्त विचार जाने माने इंटरनेषनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा ने होटल प्राईड में आयोजित बाउंस बैक सेमीनार को संबोधित करते हुए कही. दुनिया भर में अपनी स्पीच से लोगों के जीवन की दिषा बदलने वाले डॉ विवेक बिंद्रा अपनी बाउंस बेक सीरिज के तहत उद्योगपतियो को बिजनेस में सफलता के गुर सीखाए.
कार्यक्रम के दौरान श्री बिंद्रा अपनी उर्जावान शैली के साथ प्रदेशभर के दो हजार से ज्यादा कार्पोरेट्स को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बडा काम करने का सबसे पहला नियम है कि हम सोचें बड़ा. सारा खेल मन का है मन की स्थिति बदलिए परिस्थितियां अपने आप बदल जाएगी. आमतौर पर लोगों को लगता है कि धन का आभाव है तो बिजनेस नही कर पांएगे .जबकि सफल बिजनेस के लिए टूल, टेक्निक, प्रिंसीपल और हाडवर्क की जरुरत होती है.
इसी सोच के आभाव में ज्यादातर लोग नौकरी के भरोसे अपना जीवन जी लेते है.सोच से मिलती है सफलताकार्यक्रम के दौरान उन्होने गुरु गोबिंद सिंह के चमकोर युद्व का उदाहरण देते हुए बताया कि गुरु गोविंदसिंह जी ने अपने 40 यौद्वाओ को सवा लाख मुगल सैनिकों से लडवा दिया था उसके बाद भी जीत गुरु गोविंद सिंह जी की हुई. ये और कुछ नही बल्कि सोच और दृढ इच्छाषक्ति का परिणाम है.
उन्होने कहा कि जन्म लेते समय सब बराबर होते है लेकिन अपने कर्म और सोच के आधार पर कुछ सफलता का परचम लहराते है और कुछ संघर्ष का जीवन की जीते है. अपने प्रोग्राम के दौरान उन्होने अपनी लिमिटलेस लिमिट को पहचानने, पीक परफार्मेंस इंडेक्स में तेजी लाने, आंतरिक शक्ति को अधिकतम करने, हाई परफार्मेंस टीम बनाने के तरीके, शार्ट टर्म और लांग टर्म गोल को पाने के तरीके, कठिन समय में इमोषनल इंटेलीजेंस का उपयोग करने व दूसरो से अपनी बाते मनवाकर अपने लिए सकारात्मक माहौल बनाने के बारे में बताया.


