- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सेहत, स्वच्छता और यातायात के लिए दौड़े युवा
इंदौर. सुबह का वक्त, ताजगी भारी हवा और कदम से कदम मिलाते युवा, इस माहौल में रविवार सुबह एक्रोपोलिस कॉलेज और एकेडमी ऑफ इंदौर मेरथनॉर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक्रोथों न -2019 का आयोजन किया गया।
मांगलिया बायपास स्थित एक्रोपोलिस कॉलेज के परिसर से स्वास्थ्य, स्वच्छता, और यातायत जागरूकता को लेकर दौड़ आयोजित की गई. इस अवसर पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय जगदाले ने कहा किआज की तरह ही सुबह जल्दी उठने को और व्यायाम करने को युवा अपनी आदत बना लें.
मुख्य अतिथि एस एस मंत्री ने कहा कि दैनिक दिनचर्या में दौड़ को शामिल करें अपने आसपास का वातावरण और शहर को स्वच्छ रखे तथा स्वयं भी यातायात के नियमो का पालन करे और सभी को इस हेतु जागरूक बनाए.
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा फऩ फ़ेयर एक्रोगिरी का आयोजन किया गया, जिसमें टग ऑफ वार, फलेश मॉब, थ्री लेग रेस, नुक्कड़ नाटक,सेक रेस, जैसे आयेजन के साथ जुम्बा ट्रेनर आरती माहेश्वरी ने छात्रों को जुम्बा एवं स्ट्रैचिंग ट्रेनिंग करवाई गई।
पांच, ग्याराह और इक्कीस किलोमीटर वर्ग के लिए आयोजीत इस मैराथन दौड़ में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. एक्रोपोलिस के चेयरमैन गौरव सोजतिया एकेडमी ऑफ इंदौर मेराथनर्स के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर अतुल भरत, डायरेक्टर एस सी शर्मा, ई-सेल हेड अनुपमा मोदी,अशोक झंवर,संदीप खण्डेलवाल, गिरीश अग्रवाल कमल सेठी ,निमिष तिवारी आदि ने अतिथियों के साथ मेराथनर्स को झंडी बताकर दौड़ को शुरू किया।


