- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
लॉक डाउन में रक्तदान करने के लिए रक्तदाताओं का सांसद ने किया सम्मान
इन्दौर । विश्वव्यापी कोरोना काल में रहक्त दान करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ संचालित भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर पर इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी, अशोक नायक द्वारा 20 लोगों को सम्मानित किया।
विगत तीन माह में ब्लड कॉल सेंटर द्वारा लगभग 320 यूनिट रक्त की आपूर्ति शहर में रक्तदाताओं के माध्यम से करवाई गई।
अशोक नायक ने बताया कि विगत 12 वर्षों से संचालित भारत का पहला निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर इंदौर में लाखों लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाता हैं। इस कोरोना के विकट काल में इस सेंटर द्वारा 320 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया गया हैं।
सांसद शंकर लालवानी जी के हाथों से उनमें से लगभग 20 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। जिनमें पत्रकार डॉ अर्पण जैन अविचल, अम्बर नायक, अशोक शर्मा, प्रेम जैन, रवि ठाकुर, गुलशन आईडिया, राम शुक्ला, अनु प्रभात सोनी, निलेश राठोर आदि सम्मानित हुए।
इस खास मौके पर समाजसेविका सरिता शर्मा द्वारा ब्लड कॉल सेंटर को फ्रिज भेंट किया गया. ज्ञात हो कि इस निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर से लाखों रक्तदाता जुड़े हैं। जो निःशुल्क रक्तदान करते हैं।


