- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कुबेर कृपा- धन प्राप्ति उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

आजके समय की मुख्य जरूरत है धन। हरेक व्यक्ति धनाढ्य होकर अपने परिवार को सुख समृद्धि से खुश करना चाहते है । नॉकरी , व्यापार , खेती जैसे हर कोई उधम धन केलिए ही है । ज्यादातर धर्माचरण पूजा पाठ यज्ञ यागादि कार्य भी धनसुख पा ने केलिए ही हो रहा है।
ऐसे तो पूर्वजन्मों के कर्मो के आधार पर प्रारब्धवश जीवन मिलता है और सुख दुख भुगतते है, पर विविध देवी देवता की उपासना कर उनकी प्रसन्नता से विशेष फल भी पाया जाता है । धन के अधिपति लक्ष्मी और कुबेर को शिवभक्ति से ब्रह्मांड के धन सम्पति के अधिष्ठाता का पद प्राप्त हुवा है । कुबेर उपासना का एक विधान यहां दे रहे है ।
प्रातःकाल शिवमंदिर जाकर शिवलिंग के उत्तर मुख की पूजा करे । शिबलिंग कि उत्तर दिशा पर बैठकर पूजा करे । गाय के दूध और गन्ने के रस से शिबलिंग पर अभिषेक करें । चंदन का त्रिपुंड करे और 11 बिल्वपत्र शिबलिंग पर चढ़ाए । पिला पुष्प ओर दही साकर का प्रसाद धरे । ओर शिवजी को कुबेर की प्रसन्नता केलिए प्रार्थना करे । फिर घर आकर घरके पूजा स्थान में कुबेर पूजा करे।
कुबेर पूजा विधि
किसी भी देवता की पूजा करने से पहले हमें पूजा के नियम जरुर ध्यान रखने चाहिए | इसमे ध्यान , संकल्प , आसन , धुप दीप , नैवध्य , आरती मुख्य है |
पूजन सामग्री : अक्षत , पंचामृत , रोली , मोली , चन्दन , पुष्प माला , धूप ,दीपक , पंचमेवा , इत्र सुपारी , इलायची आदि
– एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछा ले और उस पर कुबेर देवता की प्रतिमा या फोटो रखे|
– कुबेर देवता के रूप का ध्यान करे | मानव रूप में वे अन्न धन की वर्षा करने वाले वरमुद्रा रूप में अपने भक्तो को अपार धन दे रहे है |
– अब सबसे पहले संकल्प ले | अपने हाथ में जल पुष्प और अक्षत ले और पूजा वाले दिन तिथि , अपना नाम बोले और कुबेर पूजन का संकल्प लेकर जल जमीन पर छोड़े |
– अब आवाहन करे कुबेर देवता का | उन्हें अपनी पूजा में आने का निमंत्रण दे और उनसे विनती करे की आपकी पूजा स्वीकार कर आप पर कृपा करे |
– श्रृंगार और भोग : अब कुबेर प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करा शुद्ध जल से स्नान कराये | फिर उन्हें वस्त्र पहनाये या मोली अर्पित करे | फिर उनके रोली या चन्दन का तिलक लगाये और पुष्प माला पहनाये | उनपे इत्र वर्षा करे | फिर धूप दीप प्रज्वलित करे और पंचमेवा , मिठाई अर्पित करे|
– अब कुबेर देवता के मंत्र का 108 बार जप करे | कुबेर देवता की आरती कपूर से करे |
धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र :-
” ॐ यक्ष राजाय विद्महे , वैशरावनाय धीमहि , तन्नो कुबेराह प्रचोदयात “
“ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा। “
विधि : दक्षिण दिशा की तरफ मुख्य करके बैठे जाये और धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास रखे और तीन माह तक रोज 108 बार इस मंत्र का जप करे | यह सिद्ध हो जायेगा तो अपार धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे | धनलक्ष्मी कौड़ी को उस स्थान पर रखे जहा आप धन रखते है जैसे तिजोरी या अलमारी |
इन दोनों मंत्रमे से किसी भी एक मंत्र का जाप 90 दिनतक करे। हरदिन एक माला ” ॐ ह्रीं नमः शिवाय मंत्र की अवश्य करे । एक गाय को घी गुड़ लगाकर भाखरी ओर एक कुत्ते को कुबेरजी का नाम लेकर दीजिये ।किसी शिव उपासना कर रहे ब्राह्मण को यथा शक्ति दक्षिणा देकर उनके आशीर्वाद लीजिये । मंत्रसिद्धि के बाद आपके जीवनमे धन प्राप्ति के अनेक योग बनते रहेंगे ।


