- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में 27 नए कोरोना पाजीटिव मरीज मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कमी आ जा रही है. शनिवार को केवल 27 नए पॉजीटिव मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 3749 हो गया. साथ ही ती मौत के साथ मृतकों की संख्या 156 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1619 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1547 निगेटिव और 27 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3749 हो गया. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 156 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 44446 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3749 संक्रमित निकले. इनमें से 156 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 66 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 2390 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1203 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 27 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3985 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


