- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
संगीत ही है हमारी दोस्ती: विशाल-शेखर
इंदौर. दोस्तो तभी अच्छी और गहरी होगी जब हम एक-दूसरे के विचारों को आदर दें. यही कारण है कि हमारी पहचान एक दूसरे के कारण होती है. हमारी दोस्ती के बीच संगीत है यानि संगीत ही हमारी दोस्ती है. रोज हमारी दोस्ती कॉफी शॉप से शुरू होती है और शाम को कॉफी शॉप पर खत्म होती है.
यह कहना है म्यूजिक कंपोजर विशाल शेखर का. दोनों की जोड़ी शनिवार को शहर में थी. यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की और मेकडॉवेल के नं.1 यारी जाम कंसर्ट के लिए परफार्म किया. म्यूजि़कल ड्युओ विशाल और शेेखर ने मंच का समां बांध दिया और लोग उनके बोलों पर झूम उठे.
दोस्ती की यादें ताजा करने वाले ट्रैक्स के लिए मशहूर, विशाल और शेखर ड्युओ के लोकप्रिय गीतों, इक जुनून एवं नशे सी चढ़ गई ने मिलेनियल्स को मंत्रमुग्ध कर दिया. छम्मक छल्लो और शीला की जवानी जैसे हिट गानों के साथ कंसर्ट के आगंतुकों को ये दोनों यादों की दुनिया में ले गए और समूची भीड़ उनके बोलों से बोल मिलाने लगी.
इसके पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि जब आपकी दोस्ती को 22 साल से ज्यादा हो जाते हैं तो कुछ न बोलें तब भी एक दूसरे की बात समझ में आती है. दो दिमाग का निर्णय भी एक ही हो जाता है. जब निर्णय एक होता है तो दिल भी खुश हो जाता है.
नये लोगों को देते रहेंगे मौका
हम दोनों फिल्मी बैकग्राउण्ड से नहीं है. हम मेहनत करके ही आगे आए हैं. इसलिए जब भी हमें मौका मिलता है तो हम लोगों को मौका देते हैं. अभी तक कई लोगों को दे चुके हैं और आगे भी देते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सफलता तितली की तरह है. अगर आप उसके पीछे भागोगे तो वो आपसे दूर जाएगी. अगर आप उस पर ध्यान नहीं दोगे वह आपके पास आकर बैठ जाएगी. इसी तरह आप अपना कर्म करते रहे. परिणाम पर फोकस न करें. कर्म करेंगे तो भाग्य भी आपका साथ देगा. रियलिटी शो भी इसी तरह है. उसी पर फोकस न रखें. वो प्लेटफार्म देता है. बस आप मेहनत करते रहें.
तारीफ ही हमारी सफलता
उन्होंने बताया कि हम जब भी कोई गाना बनाते हैं तो उसकी सफलता के बारे में इतना नहीं सोचते. अगर कोई उस गाने की तारीफ कर देता है फिर वह कोई भी माध्यम क्यों हो हमें खुशी भी मिलती है और वही हमारी सफलता होती है. ऐसी ही हमारी फिल्म दोस्ताना के एक गीत की वजह से एक कपल की शादी हुई तो वह हमारे लिए सफलता ही है.
रिमिक्स में ओरिजन सिंगर को दें क्रेडिट
रिमिक्स गानों को लेकर उन्होंने कहा कि रिमिक्स करना अच्छी बात है लेकिन उसे बनाने के बाद उसके ओरिजनल सिंगर और कंपोजर को भी क्रेडिट दे. उस गाने में उनका भी सहयोग होता है. हम जब रिमिक्स करते हैं तो क्रेडिट देते हैं. जहां तक रिमिक्स के हिट होने की बात है तो आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम करेंगे तो वह अच्छा ही होगा.


