- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
जनता के सामने रखें विकास की तस्वीर: अमित शाह
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
इंदौर. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर में राजबाड़ा से महाजनसंपर्क अभियान के साथ आज चुनावी शंखनाद कर दिया. उन्होंने व्यापारियों से भेंट की और दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सम्मेल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया और कहा कि जनता के सामने विकास की तस्वीर रखें और 15 साल पहले के प्रदेश के हालात बताएं.
आज दशहरा मैदान पर इंदौर संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं. कार्यकर्ता हमारी पूंजी है, चुनाव जीतने का आधार बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता ही है. भाजपा संगठन के आधार पर चुनाव लडऩे वाली पार्टी है. यह चुनाव कार्यकताओं का चुनाव है.
आपने आग कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि कुशाभाऊ ठाकरे व राजमाता का कर्मक्षेत्र है. मध्यप्रदेश का संगठन देश में पार्टी का सबसे अच्छा संगठन माना जाता है. मैं हर जगह कहता हूं कि संगठन देखना है तो मध्यप्रदेश में जाकर देखिये मध्यप्रदेश का संगठन क्या है. यहां का कार्यकर्ता अपने कार्य से पहचाना जाता है. केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये लक्ष्यों को पूरा करता है.
श्री शाह ने कहा कि मुझे कहा गया कि बूथ के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर सिखाना है, लेकिन मेरे सामने जो कार्यकर्ता बैठें है, उन्होंने कई चुनाव लड़े है और लड़ाये है, मैं उनका क्या गुर सिखाऊंगा? आप कुशाभाऊ ठाकरे के पथ को आत्मसात कर चुनाव मैदान में उतरें.
राजा-महाराजा के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस
श्री शाह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक महाराजा, एक उद्योगपति और राजा के सहारे चुनाव लड़ रही है जबकि दूसरी और पिछड़ा वर्ग से आया, मध्यप्रदेश के विकास का सपना लिये हुए किसान का बेटा है. पन्द्रह वर्ष पहले गड्ढों मेंं सड़क थी आज शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश में चारो ओर सड़कों का जाल बिछाया है. उस समय सिंचाई साढे सात लाख हैक्टेयर में होती थी लेकिन आज चालीस लाख हैक्टेयर भूमि के किसानों को सिंचाई का लाभ मिल रहा है. इसके साथ स्कूल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी के क्षेत्र में विकास हुआ है. श्री शाह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में यदि विकास पर बहस करना है, तो हमारा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ही बहस के लिये तैयार है.
राहुल पर कसा तंज, पहना रखा इतालियन चश्मा
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा गांव-गांव घुमकर कहते है कि हमारी सरकार बनेगी, पूछते है कि मोदीजी ने साढ़े चार वर्ष में क्या किया? लेकिन हम आपको नहीं जनता को पाई-पाई का हिसाब देंगे. राहुल हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं, हिसाब देना है तो आप अपनी चार पीढ़ी का हिसाब दो, जो जनता जानना चाहती है. कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाकर चुनाव में विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है. राहुल बाबा आप विकास की बात करते हैं लेकिन आपने तो देश की सुरक्षा पर भी ध्यान नहीं दिया. आप कहते हैं हम शहीदों के खून की दलाली करते हैं. अपने इतालियन चश्मा पहन रखा है और आपको दिखता नहीं कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है. आप शहीदों का मोल नहीं समझेंगे वरना आप उसे दलाली नहीं कहते. घुसपैठियों के लिए राहुल, ममता आदि सब ऐसे कर रहे जैसे सबकी नानी मर गई हो. शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि 55 साल में पहली बार 40 लाख घुसपैठियों की चिन्हित किया है. यह काम भी हमारी सरकार ने किया है. हमने घुसपैठियों पर रोक लगाई. जनता एक बार फिर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनवाए तो हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर कर देंगे. हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते. हम पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेंगे.
प्रदेश के विकास को रखें जनता के सामने
उन्होंने बूथ तक के कार्यकर्ताओं से सहज संवाद स्थापित करते हुए विकास का मूलमंत्र दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता को 2003 के पहले के कांग्रेस की राज की तस्वीर और आज के विकासशील मध्यप्रदेश की तस्वीर को जनता के सामने रखें. विकास के मुद्दे पर जनता का समर्थन मांगे. आज मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित प्रदेशों में से एक बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजजी चौहान के कुशल नेतृत्व का सुपरिणाम है. जब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी और केन्द्र में मनमोहनजी सोनियाजी की सरकार थी, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेदभाव किया जाता था, लेकिन अब देश में प्रदेश के विकास के लिये केन्द्र व प्रदेश के दो पावरफूल इंजन लगे है, जिससे मध्यप्रदेश का विकास तेज गति से हो रहा है.
हर केंद्र पर दें आठ दिन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को शक्ति केन्द्र (बूथ) पर ज्यादा से ज्यादा कार्य कर परिश्रम की परिकाष्ठा करना है तभी हमारा गौरव सिद्ध होगा. हर केंद्र पर 8 दिन देना है. उन्होंने हर वर्ग के लिये किये गये विकास की गाथा, कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहंचाने के लिये संकल्प दिलाया.
कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं: शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने महाजनसंपर्क अभियान के साथ आज चुनावी शंखनाद कर दिया है. जनआशीर्वाद यात्रा और कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की जनता ने जो भरपूर आशीर्वाद दिया है उसके बल पर निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी. कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नही है. कोई मुददा नहीं है मुददा विहिन कांग्रेस के पास अपने सेनापति का भी पता नहीं है. आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्य और योजनाओं को बताकर उनका समर्थन प्राप्त करें. कार्यकर्ताओं को आने वाले 40-45 दिन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करते हुए कार्य करना है. आपका समय पार्टी को चाहिए आपकी मेहनत से मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक विजय होगी।
जनकल्याणकारी योजना घर-घर पहुंचाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और जनकल्याण को समर्पित मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है. निश्चित रूप से जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास को चुनेगी और 2018 में फिर से हमारी सरकार बनेगी. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अनिल जैन, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन जयपालसिंह चावड़ा, मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीय, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, सूरज केरो, सुश्री कविता पाटीदार, उमेश शर्मा, सर्वेश तिवारी, शंकर लालवानी, मधु वर्मा आदि उपस्थित थे.


